राष्ट्रीय

शारीरिक संबंध के बाद ‘कुंडली मिसमैच’ का बहाना? दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि झूठे शादी के वादे पर शारीरिक संबंध धोखा माना जा सकता है।

2 min read
पहले पति से तलाक नहीं, दूसरी शादी के बाद गुजारा भत्ता मांगना गलत: CG हाई कोर्ट का आदेश(photo-patrika)
पहले पति से तलाक नहीं, दूसरी शादी के बाद गुजारा भत्ता मांगना गलत: CG हाई कोर्ट का आदेश(photo-patrika)

दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 फरवरी को अहम टिप्पणी की कि अगर किसी पुरुष ने महिला से शारीरिक संबंध और विवाह का भरोसा लिया, लेकिन बाद में केवल कुंडली न मिलने का कारण बताकर शादी तोड़ दी तो यह धोखे या झूठे विवाह वादे के तहत शारीरिक संबंध बनाना माना जा सकता है।

रेप केस से जुड़े मामले पर सुनवाई

इस टिप्पणी को जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा की एकलपीठ ने उस समय दी जब उन्होंने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 और विशेष धोखे/झूठे विवाह वादे से जुड़ी बीएनएस की धारा 69 के तहत दर्ज एक बलात्कार मामले में आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया। यह जानकारी बार एंड बेंच की रिपोर्ट पर आधारित है।

कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस स्वर्णा कांत शर्मा ने स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति पहले शादी का आश्वासन देता है और बाद में कुंडली न मिलने के कारण शादी से इनकार करता है, तो यह व्यवहार उस वादे और भरोसे पर सवाल उठाता है। ऐसे मामलों में यह कृत्य धोखे या झूठे वैवाहिक वादे के तहत शारीरिक संबंध बनाने जैसा माना जा सकता है, जो बीएनएस की धारा 69 के अंतर्गत आता है। ऐसे व्यवहार से यह स्पष्ट होता है कि पुरुष द्वारा किया गया अश्वासन वास्तविक नहीं था।

महिला ने क्या लगाए आरोप?

शिकायतकर्ता महिला की अदालत में दलील थी कि आरोपी ने उससे लंबे समय तक रिश्ता रखा और बार-बार शादी का वादा किया। इसी भरोसे उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने सिर्फ कुंडली न मिलने का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। महिला ने कहा कि उसने एक बार अपनी शिकायत वापस ली थी, जब आरोपी और उसके परिवार ने फिर से शादी का वादा दोहराया था।

WhatsApp चैट से सामने आई सच्चाई

जस्टिस शर्मा ने ध्यान दिलाया कि आरोपी ने महिला को WhatsApp पर भेजी गई चैट में यह आश्वासन दिया था कि उनकी कुंडली मेल खा रही है और शादी में कोई बाधा नहीं है। चैट में कथित रूप से लिखा था 'कल ही शादी कर रहे हैं हम।' इस पर कोर्ट ने कहा कि यदि कुंडली मेल नहीं खाती थी, तो इस मुद्दे को शारीरिक संबंध बनाने से पहले ही सुलझा लिया जाना चाहिए था।

Published on:
24 Feb 2026 12:31 pm
Also Read
View All
‘मैं तब तक नहीं मरूंगी जब तक तुम लोगों को हटाऊंगी नहीं’, ममता बनर्जी ने शुभेन्दु सरकार के खिलाफ भरी हुंकार, जानें क्यों हो रहा प्रदर्शन

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला!, अमेरिका में रह रहे 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, जल्द होगी भारत वापसी

मिर्ची खिलाई, बाल नोंचकर किया गंजा, ससुराल वालों ने महिला को 10 महीनें बाथरूम में रखा कैद

कांग्रेस आलाकमान से डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया की हुई मुलाकात, कल शाम करीब 4 बजे सीएम पद की लेंगे शपथ

Strike for MLA Arrest: तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल जारी, बोले- जब तक विधायक की गिरफ्तारी नहीं होगी, यहीं बैठेंगे