राष्ट्रीय

‘मैं शमशाद की वजह से समाज में कैसे मुंह दिखाऊंगी’ अश्लील वीडियो से आहत चार बच्चों की मां ने की आत्महत्या

Bihar News: बिहार में एक विवाहिता ने अश्लील वीडियो वायरल होने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।
less than 1 minute read
Aug 02, 2025
Delhi Murder
दिल्ली में 15 साल की किशोरी की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या।

Bihar Crime: बिहार के बेतिया जिले में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मरने से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने कहा, “मैं शमशाद की वजह से आत्महत्या कर रही हूं। मेरे चार बच्चे हैं। अब मैं समाज में कैसे मुंह दिखाऊंगी?”

क्या है पूरा मामला

बता दें कि विवाहिता अपने पति के साथ दिल्ली में रहती थी। वहां एक शख्स, शमशाद ने चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। 

थानों के लगाती रही चक्कर

वहीं इसके बाद विवाहिता अपने पति के साथ बिहार लौट आई और पुलिस थानों के चक्कर लगाती रही। लेकिन पुलिस की तरफ से विवाहिता को कोई मदद नहीं मिली। मानसिक दवाब के चलते उसने आत्महत्या कर ली और मरने से पहले वीडियो रिकॉर्ड किया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

वहीं मामले की जानकारी मिलने के पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के गले पर काले धब्बे मिले है। प्रथम दृष्यता आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा। 

पुलिस के हाथ लगे कई साक्ष्य

मामले में थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि परिजनों अश्लील वीडियो वायरल करने से आहत होकर आत्महत्या करना बताया है। कई साक्ष्य भी मिले है। मामले में परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

दरअसल, युवक द्वारा विवाहिता के अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के बाद परिजन रामगनर और नरकटियागंज पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दिया। लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Updated on:
02 Aug 2025 09:08 pm
Published on:
02 Aug 2025 09:08 pm