राष्ट्रीय

Delhi MCD Elections : AAP ने जारी किया अपना घोषणा पत्र केजरीवाल ने दीं 10 गारंटी, दिल्ली से खत्म करेंगे तीनों कूड़े के पहाड़

Aam Aadmi Party Manifesto दिल्ली एमसीडी चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। जहां भाजपा दिल्ली एमसीडी पर एक बार फिर भगवा फहराना चाहती है तो दूसरी तरफ आप किसी भी हाल में दिल्ली एमसीडी का चुनाव जितना चाहती है। आम आदमी पार्टी ने आज शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। साथ ही सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को 10 गारंटी दीं।

2 min read
mcd_elections.jpg
Delhi MCD Elections : AAP ने जारी किया अपना घोषणा पत्र केजरीवाल ने दीं 10 गारंटी, दिल्ली से खत्म करेंगे तीनों कूड़े के पहाड़

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र 'वचन पत्र' गुरुवार को जारी किया। आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी एमसीडी चुनाव के लिए आप के घोषणा पत्र का ऐलान किया। केजरीवाल ने 10 गारंटी की घोषणा की है। आप के घोषणा पत्र 'केजरीवाल की 10 गारंटी' में सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि, दिल्ली से कूड़े के पहाड़ खत्म कर दिए जाएंगे। और नया कोई कूड़े का पहाड़ नहीं बनने दिया जाएगा। एमसीडी चुनावों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग पड़ेगी। 7 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।

आवारा पशुओं से दिलाएंगे निजात

एमसीडी चुनाव के लिए आप के घोषणा पत्र का ऐलान करते हुए सीएम केजरीवाल ने जनता से वादा किया कि, दिल्ली साफ सुथरी होगी। आवारा पशुओं से निजात मिलेगा। और दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की नई व्यवस्था की जाएगी। सड़कों गलियों की साफ-सफाई करेंगे। दिल्ली में पार्किंग की समस्या से निजात दिलाएंगे। आवारा पशुओं को सड़कों से हटाएंगे। दिल्ली की सड़कों की मरम्मत कराएंगे। एमसीडी के स्कूल और अस्पताल शानदार बनाएंगे।

एमसीडी चुनाव : केजरीवाल की 10 गारंटी

- कूड़े के पहाड़ ख़त्म,साफ़ Delhi
- वसूली बंद
- Parking समस्या ख़त्म
- आवारा जानवरों का समाधान
- बेहतर सड़कें-गलियां
- शिक्षा-स्वास्थ्य
- सुंदर Parks
- समय पर वेतन
- व्यापारियों को समस्याओं से मुक्ति
- Vending Zone

आप ने बनाया 'एमसीडी वार रूम'

अपनी चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने 'एमसीडी वार रूम' की स्थापना की। यह सभी आयोजनों और आप के जनसभा कार्यक्रम 'जनसंवाद' के प्रबंधन का काम करेगा। वॉर रूम सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की निगरानी करेगा। सभी 250 सीटों पर सफल नामांकन सुनिश्चित करने के लिए वकीलों की एक केंद्रीय टीम बनाई जा रही है, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक वकील नियुक्त किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी अपने सभी 10 फोकल बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए एमसीडी चुनाव लड़ेगी।

Updated on:
11 Nov 2022 12:21 pm
Published on:
11 Nov 2022 12:20 pm
Also Read
View All
G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?