
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणापत्र आज गुरुवार को जारी कर दिया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने MCD चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में चौथी बार भी विजय की भगवा पताका फहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा दांव चलते हुए अपने वचन पत्र (घोषणा पत्र) में ऐलान किया कि,
'जहां झुग्गी, वहां मकान' मिलेगा। 'जहां झुग्गी, वहां मकान' का यह नया वादा एमसीडी चुनाव में भाजपा का बड़ा मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री मोदी ने 3024 झुग्गीवासियों को फ्लैट की चाभी सौंपी थी।
दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ियों वालों लुभाएगा भाजपा का वादा
दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को लुभाते हुए भाजपा ने 'जहां झुग्गी, वहां मकान' की घोषणा की है। और दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में इस वादे को झुग्गी-झोपड़ियों वालों के बीच में लोकप्रिय करने की पूरी तैयारियां हो गई हैं। इसके लिए भाजपा विशेष अभियान शुरू करेगी। जहां झुग्गी वहीं मकान योजना में शामिल होने के लिए फार्म भरवाएगी।
डीडीए बना रहा 25,000 फ्लैट
बताया जा रहा है कि, भाजपा ने इस बात का पहले से ही ऐलान कर रखा है कि, दिल्ली विकास प्राधिकरण लगभग 25 हजार फ्लैट बना रहा है। चरणबद्ध तरीके से इसे तैयार कर पात्र लोगों को सौंपा जाएगा। साथ ही और फ्लैट बनाने की कोशिश है। जिससे दिल्ली को झुग्गी मुक्त किया जा सके।
12,13 नवंबर को भाजपा प्रत्याशियों की आएगी सूची
एमसीडी चुनावों के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग पड़ेगी। 7 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। दिल्ली भाजपा के सूत्रों के अनुसार, प्रत्याशियों की सूची 12,13 नवंबर को आएगी।
Updated on:
10 Nov 2022, 11:15 AM IST
Published on:
10 Nov 2022, 11:13 AM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.