30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MCD Elections 2022: बीजेपी के लिए मनोज तिवारी ने रिकॉर्ड किया गाना, केजरीवाल पर बोला हमला

दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता एक्टिव हो गए हैं। इस बीच दिल्ली से सांसद और सूबे के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने चुनाव के लिए गाना रिकॉर्ड किया। इसे जल्द लॉन्च किया जायेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Nov 2022, 1:51 PM IST

Manoj Tiwari

Manoj Tiwari

MCD Elections 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी रणनीति में जुट गई है। बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पदाअधिकारी और कार्यकर्ता एक्टिव हो गए हैं। दिल्ली नगर निगम के चुनावी को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने भी कमर कस ली है। आप पार्टी को मात देने के लिए भाजपा ने पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में MCD चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनावी गाना भी रिकॉर्ड हो गया है। इस गाने को सूबे के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपनी आवाज दी है। जल्द ही बीजेपी इसको रिलीज करेगी।


एमसीडी चुनाव के लिए दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने गाना रिकॉर्ड किया है। इसकी छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में वे बीजेपी को वोट देने के लिए कह रहे है। कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें बीजेपी सांसद रिकॉर्ड स्टूडियो में स्टाफ के साथ बैठे हुए है। इस गाने में मनोज तिवारी आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर जुबानी हमला बोल रहे है। बताया जा रहा है जल्द ही भाजपा के इस चुनावी गाने को लॉन्च किया जाएगा।


एमसीडी के लिए बीजेपी का गाना मनोज तिवारी द्वारा रचित है। उन्होंने ही इसको अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया है। इसके संगीत क्रिएटिव डायरेक्शन नीलकांत बख्शी है।
बीजेपी काम मतलब सेवा है,
अपना सेवक बनाए रखना,
खोखले प्रचार नहीं करते हम
भाजपा को दिल में बसाए रखना
खोखले प्रचार नहीं करते हम
भाजपा को सेवक बनाए रखना


दिल्ली नगर निगम चुनाव का 4 नवंबर को ऐलान हुआ है। 7 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है है जो कि आगामी 14 नवंबर तक रहेगी। इम नामांकन पर्चों की जांच 16 नवंबर को होगी और 19 नवंबर तक नामांकन से नाम वापस लिए जाने तक का वक्त रहेगा। एकीकृत नगर निगम के चुनाव चार दिसंबर को होगा और सात दिसंबर परिणाम जारी किया जाएगा। चुनावी ऐलान के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय