30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi MCD elections : भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज, तय होंगे उम्मीदवारों के नाम

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए आज चुनाव समिति की बैठक होगी। और कल रात तक भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा की जा सकती है। तो अलर्ट रहें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Nov 2022, 9:49 AM IST

bjp_-_copy.jpg

Delhi MCD elections : भाजपा चुनाव समिति की बैठक आज, तय होंगे उम्मीदवारों के नाम

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव की तैयारियों के लिए हर पार्टी ने कमर कस ली है। भाजपा ने तो अपने सांसद मनोज तिवारी की आवाज में कैंपेन सॉन्ग रिकॉर्ड किया। और बुधवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव समिति के सदस्यों की सूची को मंजूरी दे दी है। चुनाव समिति की पहली बैठक गुरुवार को दिल्ली में भाजपा पार्टी कार्यालय में होगी। भाजपा चुनाव समिति एमसीडी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन करेगी। और उसका पूरा प्रयास होगा की जल्द से एमसीडी चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। एक सूत्र के अनुसार, भाजपा चुनाव समिति की कोशिश होगी कि, कामकाजी पेशेवरों को उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाए।

एमसीडी चुनाव : भाजपा चुनाव समिति के 22 सदस्यों का चयन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव के लिए चुनाव समिति के सदस्यों की सूची को मंजूरी दे दी। इस चुनाव समिति में 22 सदस्यों का चयन किया गया है। जिनमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, केंद्रीय मंत्री और एनडीएमसी अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी, दुष्यंत गौतम, रामवीर सिंह बिधूड़ी, विजय गोयल, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, हर्षवर्धन, मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, हंसराज हंस, गौतम गंभीर, पवन शर्मा, आशीष सूद, कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा, दिनेश प्रताप सिंह, योगिता सिंह, बैजयंत पांडा और अलका गुर्जर शामिल हैं।

एमसीडी चुनाव : 11 नवंबर रात जारी हो सकती है पहली सूची

चुनाव समिति की पहली बैठक गुरुवार को दिल्ली में पार्टी कार्यालय में होगी। समिति एमसीडी चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करेगी। एक सूत्र के मुताबिक, दिल्ली भाजपा कामकाजी पेशेवरों को उम्मीदवार बनाने की योजना बना रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, चुनाव समिति 11 नवंबर रात तक पहली सूची जारी कर सकती है। इसमे सौ प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

एमसीडी चुनाव : बदल गया है परिसीमन का गणित

दिल्ली नगर निगम के 2017 में हुए चुनाव और इस बार के चुनाव में परिसीमन की वजह से कई सीटों का गणित बदल गया है। दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017 में 272 वार्ड थे। इस बार तीनों निगम को जोड़कर वार्डों की संख्या 250 कर दी गई। इस नए गणित की वजह से करीब 22 प्रत्याशी पहले ही दौड़ से बाहर हो गए। नए प्रत्याशियों का चयन बेहद कठिन है।

यह भी पढ़े - Delhi MCD Election 2022 : राज्य चुनाव आयोग ने सोमवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक

यह भी पढ़े - MCD Elections 2022: बीजेपी के लिए मनोज तिवारी ने रिकॉर्ड किया गाना, केजरीवाल पर बोला हमला