राष्ट्रीय

एमसीडी चुनाव में आज 100 दिग्गज नेता और एक लाख कार्यकर्ता संग भाजपा करेगी प्रचार

Delhi MCD Election दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसम्बर को वोटिंग होगी। एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के 100 दिग्गज नेता और एक लाख कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Nov 2022, 8:10 AM IST
bjp.jpg
हिमाचल चुनाव रिजल्ट से पहले भाजपा टेंशन में, वायरल ऑडियो क्लिप में हो रही हार की बात

दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसम्बर को मतदान होंगे। आम आदमी पार्टी और भाजपा ने प्रचार की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए रविवार को भाजपा के 100 दिग्गज नेता और एक लाख कार्यकर्ता मैदान में उतरेंगे। इनका नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। यह सभी बूथों पर घर-घर जनसंपर्क अभियान करेंगे और बताएंगे कि, भाजपा को वोट देना कितना जरूरी है। पार्टी ने करीब एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। बीते रविवार को भी भाजपा ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार किया था।

चुनाव प्रचार मैदान में हर कोई रहेगा

एमसीडी में भाजपा चौथी बार भी हर हाल में काबिज होना चाहती है। इस रविवार भी दिग्गज नेता, अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

मोदी सरकार के कार्यों की देंगे जानकारी

दिल्ली प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि, पिछले 15 साल से निगम में विषम परिस्थितियों के बावजूद अभूतपूर्व कार्य एमसीडी ने किया है। आज रविवार को भाजपा के एक लाख कार्यकर्ता हर बूथ में घर-घर जाएंगे और सभी को निगम और केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों की जानकारी देते हुए पत्र सौपेंगे।

सुबह आठ बजे से शुरू होगा महा जनसंपर्क अभियान

हर्ष मल्होत्रा ने आगे बताया कि, महा जनसंपर्क अभियान सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान में भाजपा के लगभग 100 से अधिक सांसद एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। अभियान में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Updated on:
27 Nov 2022, 8:10 AM IST
Published on: