2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को दिखाया आइना कहा, 4 दिसम्बर को देगी दिल्ली की जनता जवाब

Aam Aadmi Party foundation day आम आदमी पार्टी का आज 26 नवम्बर को 10वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर अपने ट्वीट और प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शराब नीति मामले और सतेन्द्र जैन वीडियो मामले में भाजपा को आईना दिखाते हुए कहाकि, वह कट्टर ईमानदार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 26 Nov 2022, 2:11 PM IST

arvind_kejriwal.jpg

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को दिखाया आइना, 4 दिसम्बर को देगी दिल्ली की जनता जवाब

दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 को लेकर भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान मचा हुआ है। आम आदमी पार्टी का शनिवार को 10वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शराब घोटाले और भाजपा के वीडियो को लेकर सीएम केजरीवाल ने भगवा पार्टी के नेताओं को आईन दिखाया। CBI की शराब नीति पर दाखिल चार्जशीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहाकि, CBI ने मनीष सिसोदिया को क्लीन चिट दे दी है। कल की चार्जशीट से यह साबित हो गया है कि इनको मनीष सिसोदिया के ख़िलाफ़ रत्ती भर भी सबूत नहीं मिला है। सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया कि, वह कट्टर ईमानदार हैं।

जनता तय करेगी 10 वीडियो चाहिए या 10 काम

आम आदमी पार्टी के 10वें स्थापना दिवस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि, MCD का चुनाव बड़ा साफ होता जा रहा है। भाजपा के 10 वीडियो बनाम केजरीवाल के 10 काम। जनता को तय करना है कि उनको भाजपा के 10 वीडियो चाहिए या केजरीवाल के 10 काम चाहिए। 4 तारीख को चुनाव हैं। दिल्ली की जनता इन सब वीडियो के जवाब दे देगी।

प्रधानमंत्री जी ने दे दिया हमें ईमानदारी का प्रमाणपत्र

आम आदमी पार्टी के 10वें स्थापना दिवस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहाकि, इन्होंने 800 अधिकारियों को लगाकर जांच कराई है, मगर इन्हें कहीं कुछ नहीं मिला है। प्रधानमंत्री 2015 से हमारी जांच करा रहे हैं। मगर प्रधानमंत्री जी ने हमें ईमानदारी का प्रमाणपत्र दे दिया है, क्योंकि उन्हें आज तक हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला है।

मैं कट्टर ईमानदार हूं- केजरीवाल

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में ऐलान किया कि, मैं गर्व से कहता हूं कि मैं कट्टर ईमानदार हूं। भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि, भाजपा के नेता यह बात कह के बताए कि वे कटटर ईमानदार हैं। मैं कहता हूं इसलिए ये मुझसे परेशान हैं।

वीडियो काम नहीं आने वाले

सत्येंद्र जैन को लेकर जारी हो रहे वीडियो पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, इनके वीडियो का जनता 4 दिसंबर को जवाब देगी। इनके वीडियो काम आने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़े - मनीष सिसोदिया का आरोप, केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है भाजपा

यह भी पढ़े - दिल्ली में ‘AAP’ नेता ने अपने घर में किया सुसाइड, भाजपा ने कहा आत्महत्या नहीं हत्या है