
आम आदमी पार्टी के ट्रेड विंग के प्रदेश सचिव संदीप भारद्वाज ने गुरुवार को अपने आवास पर फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह के कारणों को तलाश जा रहा है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी प्राप्त नहीं हुआ है। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने संदीप भारद्वाज की मौत पर शोक जताया है। चर्चा में है कि, दिल्ली एमसीडी चुनाव में टिकट न मिलने की वजह से संदीप भारद्वाज काफी परेशान थे। दिल्ली पुलिस सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ कर रही है। चर्चा है कि, संदीप भारद्वाज दो दिन तक राजौरी गार्डन में पश्चिम दिल्ली स्थित से अपने घर से बाहर नहीं निकले थे। संदीप भारद्वाज की हत्या पर भाजपा ने आप निशाना साधा कहाकि, संदीप भारद्वाज की हत्या के जिम्मेदार केजरीवाल हैं।
संदीप भारद्वाज की आत्महत्या नहीं हत्या है - भाजपा
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी ने संदीप भारद्वाज की खुदकुशी को आत्महत्या नहीं हत्या बताया। उन्होंने ने कहाकि, संदीप की मौत के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं। आप के शीर्ष नेताओं की मानवता मर चुकी है। संदीप भारद्वाज की हत्या हुई। संदीप एमसीडी चुनाव में टिकट देने का भरोसा दिया गया था पर उसकी जगह आमिर को टिकट दे दिया गया है। मनोज तिवारी ने कहाकि, संदीप भारद्वाज की हत्या हुई है। हम संदीप की हत्या की न्यायिक जांच की मांग करते हैं।
मौत पर राजनीति नहीं करे भाजपा - मनीष सिसोदिया
दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहाकि, संदीप भारद्वाज की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। संदीप भारद्वाज ने खुदकुशी की है।
भारद्वाज मार्बल्स के मालिक थे संदीप
दिल्ली पुलिस ने बताया कि, आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज ने कल गुरुवार को अपने आवास पर आत्महत्या कर ली। सीआरपीसी की धारा 174 के तहत पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। वह AAP ट्रेड विंग, दिल्ली के सचिव थे और राजौरी गार्डन में भारद्वाज मार्बल्स के मालिक थे।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पश्चिमी जिला डीसीपी घनश्याम बंसल ने बताया कि, गुरुवार शाम 4.40 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली की संदीप भारद्वाज ने ख़ुदकुशी कर ली है। तो मौके पर पुलिस को परिजनों ने बताया कि, संदीप खाना खाने के बाद ऊपर अपने कमरे में चले गए थे। काफी देर जब नीचे नहीं आए तो उन्हें देखने गए। कमरे में संदीप पंखे के फंदे से लटके हुए थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एमसीडी का टिकट नहीं मिला
संदीप भारद्वाज के एक दोस्त ने बताया कि, काफी समय से वह दिल्ली एमसीडी चुनाव की तैयारी कर रहे थे। टिकट नहीं मिला। शायद वह बर्दाश्त नहीं कर सके। वैसे संदीप भारद्वाज आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। और यहां के विधायक शिव चरण का कामकाज देखते थे।
अरविंद केजरीवाल दुखी
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संदीप भारद्वाज की आकस्मिक मृत्यु बेहद दुखद। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री-चरणों में स्थान दें। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और पूरी पार्टी इस मुश्किल वक्त में संदीप जी के परिजनों के साथ खड़ी है।
Updated on:
25 Nov 2022, 10:48 AM IST
Published on:
25 Nov 2022, 10:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.