राष्ट्रीय

MCD चुनाव में वो​टरलिस्ट से कई मतदाताओं के नाम गुम होने पर मनोज तिवारी नाराज आप ने किया पलटवार

MCD चुनाव में आज होने वाली वोटिंग के दौरान कई मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिले तो नई दिल्ली में बवाल मच गया। और उस वक्त लोग हक्के बक्के हो गए जब वोटरलिस्ट में से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी का नाम नदारद मिला। इसके बाद भाजपा और आप के बीच आरोप - प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो गया।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2022, 2:50 PM IST
manoj_tiwari.jpg
MCD चुनाव में वो​टरलिस्ट से कई मतदाताओं के नाम गुम होने पर मनोज तिवारी नाराज आप ने किया पलटवार

दिल्ली एमसीडी चुनाव के 250 वार्डों लिए आज सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई। सुबह जब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी अपना वोट डालने बूथ पर पहुंचे तो उनका नाम वोटरलिस्ट से नदारद था। उसके बाद दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी अपना वोट डालने गए तो कई लोगों ने उनसे शिकायत कीकि, उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। उधर यही शिकायत आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा पर लगाया कि, आप समर्थक जनता के नाम वोटर लिस्ट से गायब करा दिए गए हैं। बस इसके बाद तो भाजपा और आप के बीच सियासत भड़का गई। और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। भाजप सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, भाजपा के करीब 450 समर्थकों के वोट काटे गए हैं तो वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि, कई आप समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं।

वोट काटना और जोड़ना दिल्ली सरकार का काम - भाजपा सांसद

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, इस घटना की जानकारी के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को कॉल कर इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद भड़के मनोज तिवारी ने कहाकि, वोट काटना और जोड़ना दिल्ली सरकार का काम है। साथ ही कहा कि अगर किसी का दो जगह वोट है तो वह एक जगह से वोट कटवा सकता है, लेकिन इसके लिए वोटर ही अप्लाई करेगा, लेकिन उससे पूछे बिना वोट कैसे काट सकते हैं।

कट्टर बेईमानों औऱ भ्रष्टाचारियों के सरदार हैं केजरीवाल - मनोज तिवारी

अरविंद केजरीवाल के कट्टर ईमानदार सरकार को वोट देने की बात पर पलटवार करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि, वह कट्टर बेईमानों औऱ भ्रष्टाचारियों के सरदार हैं। जिनके वोट काटे गए हैं, उनकी बात सुनी जानी चाहिए। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अगर जरूरत पड़ी तो री-इलेक्शन की भी मांग करेंगे।

दिल्ली की जनता सब जानती है - दिलीप पांडे

भाजपा सांसद मनोज तिवारी के इस आरोप पर आप ने तत्काल पलटवार किया। आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि, मनोज तिवारी रोना बंद करें, क्योंकि दिल्ली की जनता सब जानती है। दिल्ली के लोग भाजपा के एमसीडी में 15 साल के शासन से त्रस्त हो चुके हैं। हमारी अपील है कि दिल्ली वाले वोट ज़रूर डालें। भाजपा अपनी जमीन खो चुकी है।

Updated on:
4 Dec 2022, 2:50 PM IST
Published on: