पत्नी के साथ राजौरी गार्डन में वोट डालने पहुंचे कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि, ये चुनाव गलियों का, नालियों का कूड़ों का चुनाव है। सबसे अपील है कि उम्मीदवार को देखें और कौन ज्यादा उनका काम करेगा, उसको अपना मत दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे बढ़िया हैं। पिछली बार भी सब कहते थे कि हम लड़ाई में नहीं हैं, लेकिन हमने 24 प्रतिशत मत पाए थे। कांग्रेस इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।