राष्ट्रीय

Me Too Movement : शूटिंग के दौरान डायरेक्टर की ‘गंदी’ हरकत… अब एक्ट्रेस के खुलासे से हिल गई फिल्म इंडस्ट्री

Me Too Movement : साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुई मीटू मूवमेंट की आंच पर बंगाली फील इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रही है। यहां एक अभिनेत्री के द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद मशहूर फिल्म मेकर अरिंदम सिल को पूर्वी भारत के निर्देशक संघ (डीएईआई) द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2024, 3:28 PM IST
Feature image

Me Too Movement : साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शुरू हुई मीटू मूवमेंट की आंच बंगाली फिल्म इंडस्ट्री तक भी पहुंच गई है। यहां एक अभिनेत्री के द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जाने के बाद मशहूर फिल्म मेकर अरिंदम सिल को पूर्वी भारत के निर्देशक संघ (डीएईआई) द्वारा निलंबित कर दिया गया है। डीएईआई द्वारा शनिवार देर रात भेजे गए एक खत में कहा गया है कि निलंबन तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

डीएईआई के अध्यक्ष सुब्रत सेन और सचिव सुदेशना रॉय द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है, "आपके खिलाफ लगाए गए कुछ आरोपों और हमारे पास मौजूद प्रथम दृष्टया सबूतों के कारण डीएईआई ने आपको अनिश्चित काल के लिए निलंबित करने का फैसला किया गया है। आपके खिलाफ लगे आरोप गहरी चिंता का विषय हैं और यह हमारे पूरे संगठन के नाम पर बुरा प्रभाव डाल रहें हैं।

'हर हर ब्योमकेश' और 'मितिन माशी' जैसी जासूसी फिल्में बना चुके मशहूर फिल्म मेकर अरिंदम सिल टॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर हैं। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि जिसे दुर्व्यवहार माना जा रहा है, वह उनसे अनजाने में हुआ था। उन्होंने इल्जामों को झुठलाते हुए कहा कि जिस घटना का जिक्र किया जा रहा है, वो हाल ही फिल्म की शूटिंग के दौरान हुआ एक सीन है जिसमे वो अभिनेत्री को सीन समझा रहे थे।

झूठे बताए इल्जाम

सफाई पेश करते हुए अरिंदम सिल ने कहां की वह हमेशा शॉट से पहले अपने अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को सीन समझातें हैं। उन्होंने जानबूझकर कोई गलत काम नहीं किया है। इस घटना के बाद भी उस अभिनेत्री ने चार घंटे तक शूट किया था। अरिंदम सिल ने आरोप लगाया कि डीएईआई उनका पक्ष जाने-सुने बिना ही उनको निलंबित कर दिया।

अभिनेत्री ने की मीडिया चैनल से बात

पीड़ित अभिनेत्री ने एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा, "मैं उनसे (अरिंदम सिल) पूछती हूं कि किसी शॉट को समझाने के लिए फिजिकली टच करना जरूरी क्यों है। हम सभी पेशेवर कलाकार हैं। मैं भविष्य में जब भी जरूरत होगी, आयोग के सामने जाऊंगी। वहां सारी बातें बताऊंगी।" बता दें कि इस वक्त मीटू मूवमेंट ने फिल्म इंडस्ट्री को हिला रखा है।

पीड़ित एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था, "उन्होंने मुझे एपिसोड की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए अपने ऑफिस में बुलाया था। यह दुर्गा पूजा से कुछ दिन पहले की बात है। आश्चर्यजनक रूप से जब मैं शाम 5 बजे उनके ऑफिस पहुंची तो वहां कोई नहीं था। मुझे एक अजीब सी अनुभूति हुई। अचानक वो अपनी सीट से उठे और मेरे सिर-पीठ पर अपना हाथ फिराने लगे।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ''ऑफिस में केवल वो और मैं ही थे। मुझे डर लग रहा था मैं प्रार्थना कर रही थी कि कोई कमरे में आ जाए। थोड़ी देर बाद मैं इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकी। मैंने दृढ़ता से उनसे स्क्रिप्ट के बारे में बात करने के लिए कहा। शायद वो समझ गए कि मैं ऐसी महिला नहीं हूं, जो उनके प्रलोभनों के आगे झुक जाऊं उसके बाद उन्होंने तुरंत अपना व्यवहार बदल लिया।''

Updated on:
9 Sep 2024, 3:28 PM IST
Published on: