राष्ट्रीय

मेघालय कोयला खदान हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 25, खोज और बचाव अभियान अब भी जारी

Meghalaya Coal Mine Accident: मेघालय कोयला खदान में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 25 हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।

2 min read
Feb 07, 2026
मेघालय खदान हादसा (इमेज सोर्स: ANI)

Meghalaya Coal Mine Accident Update: मेघालय में कोयला खदान मौत का कुआं साबित हुआ। पूर्वी जैंतिया हिल्स के थांग्सको इलाके में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया, जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

रेस्क्यू टीम लगातार खदान के भीतर खोजबीन में जुटी है और अब तक चार और शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं, शिलॉन्ग के अस्पताल में भर्ती एक घायल मजदूर ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभी भी बचाव दल जमीन के भीतर मजदूरों की तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

आधी रात पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, पटना के एसपी खुद पहुंचे सांसद के आवास, सामने आया वीडियो

अधिकारियों का क्या है कहना?

अधिकारियों ने बताया कि खदान में हुए जोरदार विस्फोट और आग में बुरी तरह घायल दो और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद इस हादसे में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 25 हो गई है। अब तक 17 शवों की पहचान हो चुकी है और सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। केस भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, साथ ही खनिज और खनन अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराएं भी इसमें जोड़ी गई हैं।
दो आरोपी गिरफ्तार

इस हादसे के बाद पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फॉर्मे चिरमांग (36) और शमेही वार (42) शामिल हैं, जो दोनों पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले के रहने वाले हैं। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है ताकि उनसे और पूछताछ की जा सके। पुलिस का कहना है कि अन्य लोगों की तलाश भी जारी है, जो इस अवैध खनन में शामिल थे। इलाके में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है और बचाव, जांच तथा कानूनी कार्यवाही लगातार चल रही है।

ये भी पढ़ें

50 के उड़े चिथड़े, 200 घायल… पाकिस्तान मस्जिद ब्लास्ट पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का पहला रिएक्शन; बोले- भारत-अफगानिस्तान…

Published on:
07 Feb 2026 07:22 am
Also Read
View All

अगली खबर