राष्ट्रीय

Weather Update: पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में शीतलहर को लेकर रेड अलर्ट जारी, दिल्ली-यूपी में गिरा पारा

Today Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का संकेत दिया है।

2 min read
 meteorological department issued red alert regarding cold wave in Punjab, Haryana, Rajasthan

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले तीन-चार दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर का संकेत दिया है। वहीं, पूरे उत्तर भारत को कुछ दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। अरब सागर से आ रही नमी और लगातार चल रहीं सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बरकरार है।

दिल्ली-राजस्थान में सीवियर कोल्ड-डे का दौर जारी

आइएमडी के तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक रविवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। यह दो से चार डिग्री सेल्सियस नीचे है और उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब है। रविवार को हरियाणा में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान महेंद्रगढ़ में रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 1.7 कम है। राजस्थान के पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

सोमवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी बुलेटिन जाी करते हुए बताया है कि इन दिनों दिन में जहां गुनगुनी धूप हो रही है। वहीं, रात में कड़ाके की सर्दी बनी हुई है, कोहरा के कारण दिन में भी सिहरन बनी हुई है। IMD ने सोमवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान समके पूरे उत्तर भारत में सुबह घना या अति घना कोहरा देखने के लिए मिल सकता है। आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी

मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से मध्यम स्तर से लेकर घने स्तर का कोहरा हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के दिन भी सुबह में हल्का या मध्यम स्तर का कोहरा होगा। उस दिन अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


अति घने कोहरे के कारण ट्रेन और उड़ानें प्रभावित

पूरे उत्तर भारत में कोहरे के कारण दिल्ली, अंबाला, जम्मू, चंडीगढ़ आदि स्थानों के लिए चलने वाली लंबी दूरी की 15 से अधिक ट्रेन देरी से चल रही हैं। कोहरे के चलते दिल्ली के आइजीआइ एयरपोर्ट पर शनिवार रात ढाई बजे से रविवार सुबह नौ बजे तक साढ़े छह घंटे ²श्यता शून्य रही। इससे आइजीआइ एयरपोर्ट पर 300 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। उधर, 90 से अधिक ट्रेनें भी करीब डेढ़ से 14 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं।

Published on:
22 Jan 2024 07:56 am