
MNS protest Andheri station: मासूमों की जान चली जाए, घर के चिराग बुझ जाएं, लेकिन हमारे माननीयों के चेहरे की हंसी गायब नहीं होती! मुंबई में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों पर बीजेपी मुंबई अध्यक्ष और विधायक अमित साटम के 'अमर्यादित व्यवहार' ने अब एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। साटम के कथित तौर पर हंसने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। आज सुबह अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर मनसे समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और अमित साटम के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल, पिछले दिनों मुंबई के साकीनाका और अन्य इलाकों में भारी बारिश के दौरान नगर निगम (BMC) की लापरवाही सामने आई थी। कहीं खुला मैनहोल काल बन गया, तो कहीं भारी भरकम पेड़ गिरने से बेकसूर नागरिकों की मौत हो गई। जब इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा में चर्चा चल रही थी, तब बीजेपी नेता अमित साटम कथित तौर पर मुस्कुराते और ठहाके लगाते हुए कैमरे में कैद हो गए।