
हांगकांग एयरपोर्ट पर फंसा भारतीय परिवार। (फोटो: X/@naralokesh)
Indian Family Stranded at Hong Kong Airport : एक भारतीय परिवार हांगकांग हवाई अड्डे पर फंसा हुआ है। यह परिवार हैदराबाद से हांगकांग होते हुए शिकागो जा रहा था कि तभी उनके पासपोर्ट खो गए। फंसे हुए राजेश्वरी बोला ने पोस्ट किया कि वे आपातकालीन स्थिति में हैं। लिखा, 'मेरा परिवार 2 जुलाई को हैदराबाद से शिकागो के लिए कैथे पैसिफिक एयरलाइंस से हांगकांग होते हुए यात्रा करने वाला था, लेकिन विमान में हमारे पासपोर्ट खो गए। हम पिछले 52 घंटों से हांगकांग हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, हमारे साथ 5 साल और 3 साल के छोटे बच्चे हैं और हम सचमुच मुश्किल में हैं। आपसे अनुरोध है कि कृपया तत्काल हस्तक्षेप करें या मार्गदर्शन दें ताकि हम सही अधिकारियों तक पहुँच सकें और हमें नए पासपोर्ट जारी करवा सकें। कृपया मदद करें।
राजेश्वरी बोला ने हांगकांग हवाई अड्डे पर इंतजार करते हुए उनकी तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने लोगों से खोए हुए पासपोर्ट ढूंढने में मदद करने की अपील की। हैदराबाद से हांगकांग की यात्रा के दौरान उनका बैग खो गया, जिसमें दो भारतीय पासपोर्ट और दो अमेरिकी पासपोर्ट थे। फ्लाइट CX 672 ने 2 जुलाई को सुबह 2:43 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी। अपील में लिखा है, “कृपया जांच करें कि क्या आप या आपका कोई परिचित उसी फ्लाइट में यात्रा कर रहा था। आपकी छोटी सी मदद भी हमें अपने दस्तावेज वापस पाने में मदद कर सकती है।
यह पोस्ट देख कर आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील की कि हांगकांग हवाई अड्डे पर पासपोर्ट खोने के बाद फंसे एक तेलुगू परिवार की व फौरन सहायता करें। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के पुत्र लोकेश ने रविवार को 'X' सोशल मीडिया पर विदेश मंत्री से यह अपील की। राजेश्वरी बोला के मदद मांगने के बाद लोकेश ने उनसे संपर्क किया।
राजेश्वरी बोला की पोस्ट देख कर लोकेश ने उन्हें लिखा कि उन्हें परिवार की परेशानी के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने विदेश मंत्री जयशंकर से अनुरोध किया कि वे 'कृपापूर्वक इस मामले को देखें और परिवार को तत्काल सहायता प्रदान करें'।
Updated on:
05 Jul 2026 02:46 pm
Published on:
05 Jul 2026 02:46 pm
