5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ameet Satam Viral Video: साकीनाका हादसे पर कथित हंसी के वीडियो के बाद बीजेपी नेता अमित साटम के विरोध में उतरी मनसे

Ameet Satam News: मुंबई में खुले मैनहोल और पेड़ गिरने से हुई मासूमों की मौत पर विधानसभा में कथित तौर पर हंसने वाले बीजेपी मुंबई अध्यक्ष अमित साटम घिर गए हैं। राज ठाकरे के तीखे तेवरों के बाद अब मनसे कार्यकर्ताओं ने अंधेरी स्टेशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर साटम के इस्तीफे की मांग की है।
less than 1 minute read
Google source verification
Ameet Satam news

Ameet Satam news

MNS protest Andheri station: मासूमों की जान चली जाए, घर के चिराग बुझ जाएं, लेकिन हमारे माननीयों के चेहरे की हंसी गायब नहीं होती! मुंबई में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसों पर बीजेपी मुंबई अध्यक्ष और विधायक अमित साटम के 'अमर्यादित व्यवहार' ने अब एक बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। साटम के कथित तौर पर हंसने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। आज सुबह अंधेरी रेलवे स्टेशन के बाहर मनसे समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और अमित साटम के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, पिछले दिनों मुंबई के साकीनाका और अन्य इलाकों में भारी बारिश के दौरान नगर निगम (BMC) की लापरवाही सामने आई थी। कहीं खुला मैनहोल काल बन गया, तो कहीं भारी भरकम पेड़ गिरने से बेकसूर नागरिकों की मौत हो गई। जब इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर महाराष्ट्र विधानसभा में चर्चा चल रही थी, तब बीजेपी नेता अमित साटम कथित तौर पर मुस्कुराते और ठहाके लगाते हुए कैमरे में कैद हो गए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग