राष्ट्रीय

CDS बिपिन रावत के चौपर क्रैश का वीडियो बनाने वाले शख्स का मोबाइल जब्त, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया फोन

सीडीएस बिपिन रावत के विमान क्रैश का वीडियो बनाने वाले शख्स का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिससे हादसे का बारे में कुछ जानकारी मिल सके।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2021, 10:34 PM IST
mobile of man who made video of cds bipin rawat chopper sent for tests
mobile of man who made video of cds bipin rawat chopper sent for tests

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में सीडीएस बिपिन रावत उनकी पत्नी समेत विमान में सवाल 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस हादसे की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विमान दुर्घटना का शिकार कैसे हुआ। इसी क्रम में इस हादसे का वीडियो रिकॉर्डर करने वाले शख्स का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। वहीं इस फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। माना जा रहा है कि इससे हादसे के बारे में कोई सुराग मिल सकता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे का वीडियो बनाने वाले शख्स का मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि मोबाइल को जांच के लिए जब्त किया गया है।

बता दें कि अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है विमान हादसे का शिकार कैसे हुआ। वहीं इसका पता लगाने के लिए ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इंक्वायरी चल रही है। इसके चलते कोयंबटूर पुलिस ने उस शख्स के मोबाइल को जब्त कर लिया है, जिसे अब फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। बता दें कि इसी शख्त ने नीलगिरि में बुधवार को चौपर के दुर्घटनाग्रस्त होने से ठीक पहले इसका वीडियो बनाया था। इस हादसे में सीडीएस रावत, उनकी पत्नी सहित 13 लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक फोन के मालिक कोयंबटूर के वेडिंग फोटोग्राफर हैं। वह 8 दिसंबर को दोस्तों के साथ नीलगिरि जिले के कट्टेरी इलाके में गए थे। वहीं हेलिकॉप्टर के गिरने से ठीक पहले इसका वीडियो बनाया था। पुलिस का कहना है कि जिस इलाके में शख्स ने वीडियो शूट किया है, वह प्रतिबंधित इलाका है। जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए यहां इंसानों की आवाजाही पर प्रतिबंध है। ऐसे में पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये जो उस दिन दोस्तों के साथ घने जंगल वाले इलाके में क्यों गए थे।

शख्स द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वायुसेना Mi-17V5 हेलिकॉप्टर घने कोहरे में अचानक गायब हो जाता है। वहीं हेलिकॉप्टर के गिरने की तेज आवाज भी आती है। शख्स द्वारा बनाया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही थी, हालांकि वायुसेना ने एक बयान जारी कर लोगों से अटकलों से बचने की अपील की। फिलहाल वायुसेना ने दुर्घटना की जांच के लिए ट्राई सर्विसे कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है।

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम