राष्ट्रीय

“हम कभी निराश नहीं करेंगे”: पोलैंड के PM टस्क का भारत से वादा, 1 ट्रिलियन डॉलर GDP वाले देश से बढ़ेगी साझेदारी

हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क की बातचीत। टस्क ने 'नेक महाराजा' और यूक्रेन में भारतीय छात्रों की मदद को याद किया, वहीं भारत-पोलैंड स्टार्टअप ब्रिज का फैसला हुआ।
2 min read
• •
Oct 22, 2026
Donald Tusk India visit
पीएम मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क की बातचीत, Photo Source@ANI

India Poland Relations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बातचीत के बाद हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त प्रेस बयान दिया। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने प्रधानमंत्री मोदी से जिक्र किया कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बेहद नाजुक समय में, हमने यूक्रेन में रुके आपके छात्रों की देखभाल की। ​​मुझे आपको अपने इन प्रयासों के बारे में बताने और जानकारी देने में बहुत गर्व हो रहा है, क्योंकि यही असल में एकजुटता, विश्वास और दोस्ती है। मुझे पूरा यकीन है कि हम कभी आपको निराश नहीं करेंगे और आप भी हमें कभी निराश नहीं करेंगे।" यह भारत और पौलेंड की एकजुटता, विश्वास और दोस्ती का प्रतीक है।

व्यावहारिक मदद, गहरे समर्पण की जरूरत

पौलेंड के पीएम टस्क बोले "एक ऐसी बात जो आज भी हमारी यादों में बहुत ताजा है। जी हां, वे नेक महाराजा। वे हमारे दिलों में, हमारी यादों में और हमारे देश की स्मृतियों में बसे हुए हैं। और यह सिर्फ किसी प्रतीक की बात नहीं है, क्योंकि मामला सिर्फ प्रतीकों तक सीमित नहीं है। हम उस व्यावहारिक मदद की बात कर रहे हैं, जिसके लिए बहुत गहरे समर्पण की आवश्यकता थी।

पीएम मोदी बोले: दोनों देशो के लिए नए अवसर

नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त प्रेस बयान को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की बढ़ती आर्थिक ताकत और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) ने भारत-पोलैंड साझेदारी के लिए नए अवसर पैदा किए हैं।

पीएम मोदी ने कहा, "आज की दुनिया अनिश्चितता और बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भी, भारत और पोलैंड विकास, तकनीक और नवाचार (innovation) के महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं। पोलैंड की GDP ने 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री टस्क को बधाई देता हूं। भारत ने भी पिछली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की शानदार विकास दर दर्ज की है।"

'इंडिया-पोलैंड स्टार्टअप ब्रिज' बनाने का फैसला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "IT और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों में हमारे संबंध पहले से ही काफी मजबूत हैं, और कई भारतीय IT कंपनियां पोलैंड में काम कर रही हैं। इसी सहयोग को आगे बढ़ाते हुए, हमने 'इंडिया-पोलैंड स्टार्टअप ब्रिज' स्थापित करने का निर्णय लिया है। हम दोनों देशों के युवाओं के लिए टेक्नोलॉजी हैकाथॉन भी आयोजित करेंगे।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पोलैंड के अपने समकक्ष डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत-पोलैंड संबंधों की समीक्षा की और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

यह बैठक टस्क की 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुई है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना और व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी तथा अन्य आपसी हितों के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना है।

Updated on:
22 Oct 2026 02:45 pm
Published on:
22 Oct 2026 02:40 pm
Also Read
View All
Maharashtra Murder: कोर्ट में अंतिम सुनवाई के दिन ही युवक की हत्या, कार से टक्कर मार गिराया और फिर बेरहमी से पीटा

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल, बोलीं- जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई कैसे ले रहा जिम्मेदारी?

‘कांग्रेस के सामने झुकी CPM, राहुल गांधी के इशारे पर विजयन को बचाने का प्रयास’, BJP ने किया दावा

‘जब मैं पहुंचा तो उनकी बॉडी मोर्चरी में थी’, मृतक के साला बोला; मशहूर ‘पंडित छोले-कुलचे’ वाले के बेटे राहुल की हत्या की Inside Story

‘मेरा साढ़ू मेरी पत्नी व मेरे रिश्ते के बारे में निजी सवाल पूछने लगा है’, शख्स के पोस्ट पर सोशल मीडिया पर मिला चौंकाने वाला जवाब