
सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की कहानी हो रही वायरल (Photo-AI)
Viral Relationship Story:सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की कहानी वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने साढू के साथ गहरी दोस्ती और निजी जिंदगी के सवालों को लेकर परेशान है। व्यक्ति चाहता है कि रिश्ता भी बना रहे और वह शादीशुदा जिंदगी को लेकर सवाल भी नहीं पूछे।
व्यक्ति के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में उसके और उसकी पत्नी के बहन के पति के साथ अच्छी दोस्ती हो गई। पारिवारिक कार्यक्रमों के अलावा दोनों कभी-कभी अलग बैठकर भी अपनी जिंदगी के बारे में बातचीत करते थे।
व्यक्ति ने कहा कि शुरुआत में उसे लगा कि दोनों के बीच अच्छा तालमेल है, इसलिए एक-दूसरे के बारे में पूछते रहते हैं और निजी जिंदगी की भी बातें शेयर करते है। हालांकि समय के साथ परिस्थितियां बदल गई। वह उससे उसकी पत्नी के साथ संबंधों, लड़ाई और घर के निजी मामलों के बारे में अधिक सवाल पूछने लगा।
व्यक्ति के मुताबिक, वह अपनी शादीशुदा जिंदगी की परेशानियां और ऐसी निजी बातें भी शेयर करने लगा, जिसे सुनकर लगा कि इन पर बातचीत करना सही नहीं है।
इस स्थिति में व्यक्ति के सामने चुनौती थी कि अपने साढू के साथ वह अपनी सीमाएं कैसे तय करे। वह यह भी नहीं चाहता था कि उनकी दोस्ती टूट जाए और उसे गलत भी नहीं समझे। इसके अलावा वह अपनी पत्नी को लेकर भी सतर्क है। वह नहीं चाहता कि पत्नी को यह महसूस ना हो कि वह उससे कुछ छिपा रहा है।
व्यक्ति की इस परेशानी पर विशेषज्ञों ने सलाह दी है। उन्होंने व्यक्ति को सलाह देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में हर बार सीधे टकराव का रास्ता अपनाना जरूरी नहीं है। व्यक्ति धीरे-धीरे बातचीत का तरीका बदलकर भी अपनी निजी सीमाएं स्पष्ट कर सकता है।
विशेषज्ञों ने व्यक्ति को सलाह देते हुए कहा कि यदि आपका रिश्तेदार निजी जिंदगी से जुड़े हुए सवाल पूछता है तो आप उसका सामान्य और संक्षिप्त जवाब दे सकते हो। जैसे- 'सब ठीक चल रहा है' या 'बस, शादीशुदा जिंदगी की सामान्य बातें हैं।'
उन्होंने कहा कि इस तरह आपके रिश्तेदार को भी बुरा नहीं लगेगा और आपकी दोस्ती भी बची रहेगी। इसके अलावा वह अपनी शादी की परेशानियां शेयर करे तो उसकी बात को सुने, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बात का जवाब दिया जाए।
व्यक्ति को सलाह देते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि पत्नी के साथ पारदर्शिता जरूर बनाए रखना है। किसी रिश्तेदार के साथ दोस्ती होना गलत बात नहीं है। दोस्तों के बीच आपसी बात भी होती है, लेकिन यदि कोई बातचीत असहजता पैदा करने लगे, तो अपनी सीमाओं को समझना और उनका सम्मान करना जरूरी हो जाता है।
Updated on:
22 Oct 2026, 3:30 PM IST
Published on:
22 Oct 2026, 3:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.