22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जब मैं पहुंचा तो उनकी बॉडी मोर्चरी में थी’, मृतक के साला बोला; मशहूर ‘पंडित छोले-कुलचे’ वाले के बेटे राहुल की हत्या की Inside Story

Rahul Murder Inside Story: लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में मशहूर पंडित जी के छोले-कुलचे वाले परिवार के 34 वर्षीय राहुल की मौत हो गई। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए इनसाइड स्टोरी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 22 Oct 2026, 3:34 PM IST

ludhiana-rahul-sharma-murder-case-birthday-party-firing-inside-story

प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-Ai

Rahul Murder Inside Story: पंजाबके लुधियाना में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में मशहूर पंडित जी के छोले-कुलचे वाले परिवार के बेटे राहुल की मौत हो गई। 34 वर्षीय राहुल बुधवार देर रात अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था। आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद उस पर गोलियां चला दी गईं। राहुल को 2 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (DMC) ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। शुरुआती जांच में पुलिस घटना की वजह मौके पर हुई कहासुनी मान रही है, हालांकि गोलीबारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आपको बताते हैं इनसाइड स्टोरी।

बर्थडे पार्टी में कहासुनी के बाद चलीं गोलियां

बताया जा रहा है, राहुल बुधवार देर रात अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंचा था। वहां करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद राहुल पर फायरिंग कर दी गई। राहुल को 2 गोलियां लगीं। इनमें एक उसकी छाती और दूसरी पीठ पर लगी थी। गंभीर रूप से घायल राहुल को तत्काल डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

परिजनों ने रेस्टोरेंट मालिक पर लगाया गोली चलाने का आरोप

राहुल के परिवार ने आरोप लगाया है कि पार्टी में मौजूद एक रेस्टोरेंट मालिक ने उस पर गोलियां चलाईं। परिजनों के मुताबिक, आरोपी राहुल का कॉमन फ्रेंड था। हालांकि, गोली चलाने के आरोप की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस को राहुल की स्कॉर्पियो भी मिल गई है, जिससे वह घर से निकला था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

रात पौने दो बजे अस्पताल पहुंचने के लिए आया फोन

राहुल के साले पीयूष शर्मा ने बताया कि उन्हें रात करीब पौने दो बजे फोन आया था। उनसे कहा गया कि वह डीएमसी अस्पताल पहुंच जाएं, क्योंकि उनके जीजा की तबीयत खराब है। पीयूष के मुताबिक, वह लुधियाना के बीआरएस नगर में रहते हैं और कैब से अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब मैं पहुंचा तो उनकी बॉडी मोर्चरी में शिफ्ट की जा चुकी थी।

DCP बोले- कहासुनी के बाद हुई गोलीबारी

लुधियाना पुलिस के डीसीपी आलम विजय सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को गोली चलने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बर्थडे पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई। डीसीपी के मुताबिक, गोली लगने से 34 वर्षीय राहुल घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के बयानों के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का नहीं, बल्कि मौके पर हुए विवाद का लग रहा है। हालांकि, घटना की असली वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

तीन साल पहले हुई थी राहुल की शादी

राहुल की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसकी मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

1950 के दशक से मशहूर हैं पंडित जी के छोले-कुलचे

राहुल का परिवार लुधियाना में अपने मशहूर छोले-कुलचे के लिए जाना जाता है। फाउंटेन चौक के पास सिमेट्री रोड पर स्थित पंडित जी के छोले-कुलचे शहर के पुराने और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड काउंटरों में गिने जाते हैं। इस कारोबार की शुरुआत परिवार के बुजुर्ग खुशी राम शर्मा ने की थी। बाद में पंडित कुलदीप शर्मा और परिवार की अगली पीढ़ी ने इसे आगे बढ़ाया। परिवार के छोले बनाने का तरीका भी इसे खास पहचान देता है। यहां छोले बिना तेल और तड़के के तैयार किए जाते हैं। इनमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता। परिवार हिमाचल और पंजाब के जायके को मिलाकर छोले बनाता है। यह दुकान 1950 के दशक से इलाके में संचालित होने की बात कही जाती है। राहुल की मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है। वहीं, पुलिस अब गोलीबारी के मामले में आरोपियों की तलाश और घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग