22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिजीम चेंज विवाद: राहुल गांधी पर जेडीयू ने लगाया अवसरवादी राजनीति का आरोप, चुनाव जीतकर सरकार बदलने की दी सलाह

Indian Politics: जेडीयू ने राहुल गांधी पर अवसरवादी राजनीति का आरोप लगाते हुए चुनाव के जरिए सत्ता परिवर्तन की सलाह दी है। मतदाता सूची, चुनाव आयोग और रिजीम चेंज को लेकर सत्तापक्ष तथा विपक्ष के बीच राजनीतिक विवाद तेज है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 22 Oct 2026, 4:06 PM IST

Rahul Gandhi news

राहुल गांधी(फोटो-IANS)

Regime Change Controversy: भारत में सत्ता परिवर्तन, चुनावी प्रक्रिया और विपक्षी आंदोलनों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इसी विवाद के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अवसरवादी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के लिए लोकतांत्रिक चुनाव ही सही रास्ता हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने राहुल गांधी को जनता का विश्वास जीतने और चुनाव के जरिए जनादेश हासिल करने की सलाह दी।

जनादेश और लोकतंत्र पर जेडीयू की नसीहत

जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ऐसे लोगों के साथ खडे हो रहे हैं, जो सरकार बदलने के लिए रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन की बात करते हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी को राजनीतिक बदलाव के लिए जनता के बीच जाना चाहिए, लोगों का भरोसा हासिल करना चाहिए और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतना चाहिए।

प्रसाद ने राहुल गांधी की राजनीति को अवसरवादी बताते हुए कहा कि उनकी इस तरह की बयानबाजी से लोगों को निराशा हुई है। लोगों को उनसे यह अपेक्षा नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत विरोधी ताकतों का समर्थन जनता कभी नहीं करेगी।

रिजीम चेंजविवाद क्या है?

रिजीम चेंज का यह विवाद चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुडे दिल्ली विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आया है। विपक्षी दलों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मतदाता सूची में गडबडियों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई थी। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और विपक्ष से जुडे लोगों की टिप्पणियों में रिजीम चेंज जैसी बातों का उल्लेख होने से अब राजनीतिक बहस तेज हो गई है।

सत्ता पक्ष कर रहा लगातार विरोध

इस तरह के बयानों के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेताओं ने राहुल गांधी समेत विपक्षी गठबंधन के केई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाएं हैं। सत्ता पक्ष का कहना है कि यह आंदोलन अब चुनावी प्रक्रियाओं में सुधारों की मांग के बजाय अब सरकार बदलने के तरीकों की तरफ बढ़ता दिख रहा है। बीजेपी और अन्य सत्ता पक्ष के नेताओं का आरोप है कि विपक्ष बांग्लादेश और नेपाल जैसी राजनीतिक उथलपुथल से प्रेरित होकर सरकार बदलना चाहता है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग