राष्ट्रीय

मोहाली में ऑक्सीजन सिलेंडर की फैक्ट्री में भयंकर ब्लास्ट, 2 मजदूरों के उड़े चिथड़े

पंजाब के मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में ऑक्सीजन सिलेंडर की फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2025, 12:47 PM IST
Mohali oxygen cylinder factory blast
Oxygen Cylinder Factory Blast (Image Source: Sahil Rukhaya's X Post Video Screen Shot)

पंजाब के मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट हो गया है। मंगलवार सुबह हुई इस दुर्घटना में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह ब्लास्ट इतना तेज था कि आस पास के घरों में लोगों को झटका महसूस हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत बचाव दल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया।

फैक्ट्री की उड़ी छत

जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट काफी भंयकर था और इसके चलते फैक्ट्री की छत का एक हिस्सा उड़ गया और उसमें लगे शीशे भी टूट गए। इस विस्फोट का मलबा दुर्घटना क्षेत्र से एक किलोमीटर दूर तक फैला पाया गया। दमकल की गाड़ी और एम्बूलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। मोहाली की एसडीएम दमनप्रीत कौर, डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी और एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिती का जायजा लिया।

दो मजदूरों के उड़े चिथड़े

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, ऑक्सीजन सिलेंडरों को गाड़ी में लोड किया जा रहा था उस दौरान यह हादसा हुआ। डीएसपी हरसिमरन बल ने घटना में दो मजदूरों के मरने की पुष्टि की है। मृतकों की पहचान आसिफ खान और देवेंद्र कुमार के रूप में की गई है। यह दोनों ही कंबाला के रहने वाले थे और इनकी उम्र 24 से 26 साल के बीच थी। हादसा इतना भीषण था कि मारे गए दोनों मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। इसके अलावा तीन मजदूरों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।

परिवार को नहीं दी जा रही जानकारी

दुर्घटना स्थल के आस पास फैक्ट्री के कर्मचारियों के परिजनों का जमावड़ा लग गया है। उनका कहना है कि उन्हें अपने परिजनों की कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। चिंता से परेशान लोगों ने फैक्ट्री के अंदर और बाहर हंगामा शुरु कर दिया है। परिजनों ने रोष में आकर एंबुलेंस का रास्ता रोकना शुरु कर दिया और वह सड़को पर लेट गए। दुर्घटना स्थल की परिस्थिती देख परिजनों की हालत बिगड़ने लगी है, यहां तक की एक महिला तो बेहोश तक हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने में लगी है।

फैक्ट्री में कराया जा रहा था ओवरटाइम

जानकारी के मुताबिक, हाईटेक इंडस्ट्री के नास से चल रही एक पूरानी फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र, फेज 9 स्थित यह फैक्ट्री पिछले करीब 30 सालों से चल रही है। फैक्ट्री में ब्लास्ट होने पर मजदूरों के परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि ड्यूटी टाइम सिर्फ छह बजे तक का होता है लेकिन यह लोग ओवरटाइम लगा रहे थे। घटना की जानकारी सामने आने के बाद फैक्ट्री के बाहर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि, फैक्ट्री में मौजूद सभी सिलेंडरों को चेक किया जा रहा है, लेकिन किसी में कोई रिसाव नहीं है।

Updated on:
6 Aug 2025, 12:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड