राष्ट्रीय

प्रियंका गांधी ने वायरल प्रदर्शनकारी से कहा- राहुल को शादी के लिए मनाओ, मोहम्मद इरफान का खुलासा

Rahul Gandhi Mohammad Irfan: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए दिहाड़ी मजदूर मोहम्मद इरफान ने बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका गांधी ने मजाकिया अंदाज में इरफान से कहा कि वे राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्हें शादी करने के लिए राजी करने की कोशिश करें।
2 min read
Jul 28, 2026
Rahul Gandhi Mohammad Irfan
Rahul Gandhi Mohammad Irfan (Photo X@INCIndia)

Rahul Gandhi Mohammad Irfan: नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए दिहाड़ी मजदूर मोहम्मद इरफान ने बड़ा खुलासा किया है। 'द लल्लनटॉप' को दिए एक इंटरव्यू में इरफान ने कहा कि राहुल गांधी के उनके घर आने से पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनसे फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने मजाकिया अंदाज में इरफान से कहा कि वे राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्हें शादी करने के लिए राजी करने की कोशिश करें, क्योंकि राहुल उनकी बात नहीं मानते। इरफान ने हंसते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि राहुल गांधी शादी न करें।

गूगल और यूट्यूब से सीखी संविधान की बारीकियां

35 वर्षीय इरफान बर्फ बेचकर अपना गुजारा करते हैं और सावदा जेजे कॉलोनी में एक अधूरे बने घर में रहते हैं। उन्होंने औपचारिक शिक्षा के नाम पर सिर्फ आंगनवाड़ी तक की पढ़ाई की है और उन्हें लिखने-पढ़ने में काफी कठिनाई होती है। इसके बावजूद, उन्होंने गूगल वॉइस सर्च और यूट्यूब वीडियो के जरिए संविधान, लोकतंत्र और मजदूरों के अधिकारों के बारे में जानकारी जुटाई।

मेरे लिए नहीं, मजदूरों के हक के लिए आवाज उठाएं

इंटरव्यू के दौरान इरफान ने लोकतंत्र, संविधान और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के सम्मानजनक आजीविका के अधिकारों पर खुलकर बात की। राहुल ने भी उनके विचारों को गंभीरता से सुना और इरफान के परिवार को संसद भवन आने का न्योता दिया। इरफान का कहना है कि वे किसी पब्लिसिटी के लिए CJP के आंदोलन में शामिल नहीं हुए थे, बल्कि उनका मकसद असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं को सामने लाना था। उन्होंने राहुल गांधी के सामने कोई निजी मांग नहीं रखी, केवल यही गुजारिश की कि वे देश के मजदूरों और गरीब तबके की आवाज इसी तरह उठाते रहें।

राहुल गांधी ने घर जाकर की थी मुलाकात

वायरल होने के बाद सोमवार को राहुल गांधी खुद इरफान के घर पहुंचे थे। इरफान ने कहा कि राहुल गांधी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि गरीबों और मजदूरों की समस्याओं पर आवाज उठाई जाए।

Updated on:
28 Jul 2026 12:44 pm
Published on:
28 Jul 2026 12:39 pm