राष्ट्रीय

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, IMD ने 30-31 मई को मूसलाधार बारिश का इन राज्यों में अलर्ट किया जारी

IMD के मुताबिक ओडिशा में 30 मई तक भारी बारिश की संभावना है, जो एक निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कराईकल में भी 30-31 मई को भारी बारिश का अनुमान है।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2025, 9:34 PM IST
Feature image
विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट किया जारी (Photo-ANI)

Heavy Rainfall: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30-31 मई 2025 के लिए कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे राज्य में छा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने मौसम रिपोर्ट में कहा कि तेलंगाना में मानसून की गतिविधि सामान्य रही है।

भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी की जारी

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 मई तक बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 30 मई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रेड अलर्ट किया जारी

केरल के कोझिकोड और वायनाड में 30-31 मई को भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है। अन्य जिलों जैसे कासरगोड, कन्नूर, मलप्पुरम, और इडुक्की में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक (दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़) में 30-31 मई को अत्यधिक भारी बारिश (20 सेमी से अधिक) के लिए रेड अलर्ट है। आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना है।

भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी की जारी

मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़, और रत्नागिरी में 30-31 मई को भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। पुणे और सतारा में भी बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में 30-31 मई को हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे और 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी है।

गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD के मुताबिक ओडिशा में 30 मई तक भारी बारिश की संभावना है, जो एक निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कराईकल में भी 30-31 मई को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तरी और दक्षिणी गोवा में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

झारखंड में यलो अलर्ट किया जारी

झारखंड में 30 मई से बारिश होने, वज्रपात होने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है।

Updated on:
29 May 2025, 9:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Delhi Traffic Update: दिल्ली में आज दो राजनीतिक मार्च, एक तरफ INDIA गठबंधन तो दूसरी ओर BJP की पदयात्रा; घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक अपडेट

‘सैन्य ताकत से नहीं, कूटनीति से सुलझेंगे युद्ध’, अटलांटा G20 में बोले जयशंकर, ग्लोबल साउथ पर ऊर्जा संकट का उठाया मुद्दा

BJP में शामिल होते ही दो नवनिर्वाचित MLC पर संकट? जन सुराज ने सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग, कोर्ट जाने का किया ऐलान

Panchkula School Incident: दो शिक्षिकाओं पर गिरी गाज, बाल सुरक्षा में चूक की अब होगी परत-दर-परत जांच

उमर अब्दुल्ला की शादी के बाद दिल्ली में जश्न, निधि राजदान और दोस्तों के साथ डांस फ्लोर पर उतरे जम्मू-कश्मीर के सीएम