राष्ट्रीय

Monsoon 2026: जून में 551 जिलों में सामान्य से कम बारिश, खरीफ बुवाई पर संकट, कई राज्यों में हीटवेव तो पूर्वोत्तर में बाढ़ का कहर

IMD Alert: आईएमडी के अनुसार जून में देश के 551 जिलों और 28 राज्यों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। 42% वर्षा की कमी से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है। राजस्थान, यूपी और दिल्ली में मानसून की देरी चिंता बढ़ा रही है, जबकि असम और अरुणाचल में बाढ़ व भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2026, 11:50 PM IST
Monsoon 2026
मानसून(एआई फोटो-चैट जीपीटी)

Monsoon In India: इस बार देश में जून माह के मौसम ने सूखे का आईना दिखा दिया है। मौसम विभाग (आइएमडी) के आंकड़ों के अनुसार जून में देश के 28 प्रदेशों और 551 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 29 जून तक मौसमी वर्षा में औसतन 42 प्रतिशत की कमी रही। कई राज्यों में बारिश की भारी कमी (लार्ज डिफिसिएंट ) के कारण खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हुई है।

राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश समेत उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में मानसून की देरी को लेकर चिन्ता बढ़ रही है। मानसून सामान्य रूप से 20 जून तक राजस्थान व उत्तर प्रदेश पहुंच जाता है, लेकिन इस बार दस दिन की देरी हो चुकी है। मानसून की अरब सागर तरफ की शाखा गुजरात व मध्यप्रदेश व बंगाल खाड़ी की शाखा छह दिन से बिहार बॉर्डर पर अटकी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में इसके आगे बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन पूरे देश को कवर करने में अभी और समय लग सकता है।

आइएमडी डिटेल्स


आइएमडी के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट प्री-मानसून बारिश हो रही है, लेकिन गर्मी और उमस भी सताए हुए हैं। सोमवार को राजस्थान के कई जिलों में 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 45 जिलों और यूपी के 50 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी है। वहीं बिहार के17 जिलों में तेज आंधी-बारिश की संभावना है।

असम-अरूणाचल में भारी नुकसान, रेलवे पुल गिरा

पश्चिम व मध्य भारत के कई राज्य भरपूर बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं भारी बारिश ने असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी नुकसान कर दिया है। सोमवार को असम के ढेमाजी जिले में केमी नदी में आई बाढ़ से 300 मीटर लंबा लोहे का रेलवे पुल बह गया। इससे कई इलाकों का सड़क और रेल संपर्क टूट गया। अरुणाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में नदियां उफान पर हैं और कई पुल बह गए हैं। आइएमडी ने इन क्षेत्रों में अगले 5 दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दे रखी है।

जेठ्या बाजरा की आस खत्म

बारिश की कमी के चलते राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में अगेती फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है। अधिकतर जगहों पर जेठ्या बाजरा की आस खत्म हो गई। कम बारिश से चारे का संकट गहराने की आशंका है। किसानों की चिन्ता बढ़ रही है। क्योंकि जून में अच्छी बारिश न होने से मूंग, उड़द, तिलहन की बुवाई और धान की रोपाई प्रभावित हुई है।

Updated on:
30 Jun 2026, 11:50 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा