Heavy Rain Alert: मौसम अब नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि देश के कई राज्यों में 10 और 11 जनवरी को भारी बारिश होगी।
मानसून (Monsoon) के सीज़न में इस बार पिछले सालों की तुलना में ज़्यादा बारिश हुई और पूरा सीज़न शानदार रहा। पहले लगा था कि मानसून के बाद बारिश रुक जाएगी, लेकिन नया साल आने के बाद भी देश के कई राज्यों में अभी भी अच्छी बारिश हो रही है। हालांकि कई राज्यों में अब शीतलहर चलने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। 2025 के बाद अब 2026 भी बारिश के लिए शानदार रहने की संभावना है। अब देश में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 10 और 11 जनवरी को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
हर बार की तरह इस बार भी केरल में ही मानसून ने सबसे पहले दस्तक दी थी और उसके साथ ही बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वो अभी भी थमा नहीं है। राज्य में अभी भी रुक- रूककर बारिश का दौर जारी है। अब केरल में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने 10 और 11 जनवरी को केरल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मानसून के दौरान तमिलनाडु में जोरदार बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद भी राज्य में अभी भी बादल बरस रहे हैं। अब तमिलनाडु में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10 और 11 जनवरी को केरल में जमकर बादल बरसेंगे।
देश में मौसम नया खेल दिखाएगा और इसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। 10 और 11 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह 10 और 11 जनवरी को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने हरियाणा, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश और तटीय आंध्र प्रदेश में भी 10 और 11 जनवरी को रुक-रूककर बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने की भी संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, माहे, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में 10 और 11 जनवरी को अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बर्फबारी का भी अलर्ट है।