राष्ट्रीय

मौसम ने ली करवट: 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Heavy Rain Alert: मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2025, 12:34 PM IST
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert

मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न देशभर के लिए बेहतरीन रहा। मानसून के दौरान कई राज्यों में शानदार बारिश हुई, जिससे नदियों, बांधों और तालाबों में पानी का लेवल तो बढ़ा ही, साथ ही मौसम भी सुहावना रहा। हालांकि अब मानसून चला गया है, जिससे कई राज्यों में बारिश का सिलसिला भी थम गया है। इसके बावजूद कई राज्यों में अभी भी इसका असर बरकरार है, जिससे बारिश का दौर भी बना हुआ है और जमकर बादल बरस रहे हैं। इसी बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार मौसम की करवट का असर पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा। इससे 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

26-30 अक्टूबर तक पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम की करवट का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में कई जगह बादल बरसेंगे। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व के कई राज्यों में भी मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह 26, 27, 28, 29 और 30 अक्टूबर भारी बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में इस दौरान धीमी बारिश और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।

◙ दक्षिण भारत

मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दक्षिण भारत में भी मौसम की करवट का असर दिखेगा। ऐसे में अगले 5 दिन केरल, कर्नाटक, यनम, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में कई जगह जमकर बादल बरसने का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

Also Read
View All
बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

अग्निवीर योजना के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ‘जय जवान पार्ट-2’ शुरू करेगी पार्टी, सरकार के सामने रखीं 6 मांगें

Explainer: US Midterm Elections Results में ट्रम्प की हार से भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-डीजल, रूस से तेल आयात पर क्या होगा असर?

दिवाली की खरीदारी से दिल्ली बेहाल, सड़कों पर दो घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग, कैब कंपनियों की चांदी

आसमान में नहीं उड़ा सकेंगे आकाश लालटेन, ठाणे जिले में 19 नवंबर तक प्रतिबंध, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई