
मानसून (Monsoon) के इस सीज़न में देशभर में भारी बारिश देखने को मिली जिससे पूरा सीज़न शानदार रहा। मानसून के दौरान कुछ राज्यों में तो हर बार से भी ज़्यादा बारिश हुई और पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून के दौरान जमकर बादल बरसने से मौसम सुहावना रहा जिससे गर्मी की तपन भी कम हुई। मानसून के जाने के बाद भी कई राज्यों में अभी भी बारिश जारी है। अब देश में मौसम फिर असर दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 3 दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
मानसून की दस्तक के बाद से इसके जाने के बाद भी अब तक केरल में बारिश का सिलसिला बना हुआ है। अब राज्य में मौसम फिर असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल के कई जिलों में अगले 3 दिन भारी बारिश होगी।
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान शानदार बारिश देखने को मिली। हालांकि मानसून के बाद बारिश भी रुकी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में एक बार फिर राज्य में बारिश शुरू हो गई। अब राज्य में मौसम फिर असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिन हिमाचल प्रदेश में झमाझम बादल बरसेंगे।
देश में अब मौसम फिर असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 3 दिन तमिलनाडु, उत्तराखंड, कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में तेज़ हवा-आंधी चलने की भी संभावना है।
राजस्थान और दिल्ली में मानसून के दौरान और इसके जाने के कुछ दिन बाद तक भारी बारिश हुई। अब राजस्थान और दिल्ली में मौसम का अलग मिज़ाज हो गया है जिससे दोनों जगह सुबह और रात को ठंड का असर दिख रहा है, लेकिन दिन में धूप खिली रहती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान और दिल्ली में अगले 3 दिन ठंड का असर बरकरार रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।