राष्ट्रीय

मौसम फिर लेगा करवट: 28 से 30 नवंबर तक इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, साइक्लोनिक स्टॉर्म Ditwah को लेकर IMD का अलर्ट

Rain Alert: देश के कई राज्यों में अभी भी जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। 28, 29 और 30 नवंबर को कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
2 min read
• •
Updated: 29 Nov 2025, 6:03 AM IST
Heavy rain alert
Heavy rain alert by IMD

IMD Alert: इस साल मानसून (Monsoon) का सीजन काफी अच्छा रहा। देश के अधिकांश हिस्सों में जमकर बारिश हुई, लेकिन अभी भी देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने अपने लेटेस्ट बुलेटिन में 28 से 30 नवंबर तक देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश (heavy rain alert) की संभावना जताई है। वहीं, चक्रवात दितवाह की वजह से श्रीलंका में भारी नुकसान हुआ है। वहां 50 से अधिक लोगों की मौत भी हुई है।

28-30 नवंबर तक भारी बारिश

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक चक्रवात Ditwah यह कराईकल से 320 km साउथ-साउथईस्ट और चेन्नई से 530 km साउथ में है। इसके श्रीलंका से होते हुए नॉर्थ-नॉर्थवेस्ट की तरफ बढ़ते रहने और 30 नवंबर की सुबह तक नॉर्थ तमिलनाडु और साउथ आंध्र के कोस्ट तक पहुंचने की बहुत संभावना है।

IMD ने अपने सुबह के बुलेटिन में बताया था कि साइक्लोन Ditwah अभी श्रीलंका में पोट्टुविल के पूरब में है। यह केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी से लगभग 610 km दक्षिण-दक्षिणपूर्व और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से 700 km दक्षिण-दक्षिणपूर्व में है।

कल होगा लैंडफॉल

विभाग ने कहा कि शनिवार यानी कल चक्रवात Ditwah भारतीय समुद्री तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के दक्षिणी और डेल्टा जिलों में भयंकर बारिश की संंभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि आज यानी शुक्रवार को नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरुर और पुदुक्कोट्टई में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है।

तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान तटीय इलाकों में शुक्रवार तक 35-50 kmph की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 1 दिसंबर तक तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक या दो जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की उम्मीद है। IMD ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना

देश के उत्तरी भाग में बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज यानी 28 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली गरजने का भी अलर्ट है।