राष्ट्रीय

मौसम दिखाएगा अलग अंदाज़: अगले 48 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश का IMD अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम अब अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है कि देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी।
2 min read
Jan 11, 2026
heavy rain in 28 29 30 31 may relief from heat during nautapa up latest weather update
28, 29, 30 मई को झमाझम बारिश के साथ आएगा आंधी तूफान। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

मानसून (Monsoon) का इस बात का सीज़न शानदार रहा और देशभर में बहुत अच्छी बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इस बार रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई जिससे नदी, तालाब और बांध पूरी तरह से भर गए और लोग भी जमकर भीगे। मानसून के बाद अब देशभर के ज़्यादातार राज्यों में ठंड का असर दिख रहा है और कुछ राज्यों में तो शीतलहर भी चल रही है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी जमकर बादल बरस रहे हैं। 2025 में भारी बारिश देखने को मिली और 2026 में भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। अब देश में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 48 घंटे देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम का अंदाज़?

मानसून का सीज़न तमिलनाडु के लिए बेहतरीन रहा और इस दौरान शानदार बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद भी राज्य में अभी भी बारिश रुकी नहीं है। अब तमिलनाडु में मौसम अलग अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में अगले 48 घंटे भारी बारिश होगी। इस दौरान तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है।

केरल में कैसी रहेगी मौसम की स्थिति?

मानसून दस्तक देने के साथ ही केरल में तेज़ बारिश का दौर शुरू हो गया था और अभी भी राज्य में बारिश का दौर रुक-रूककर जारी है। अब केरल में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने केरल में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में मौसम नया अंदाज़ दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कई जगह अगले 48 घंटे भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह आंधी चलने का भी अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले 48 घंटे कई जगह बादल बरसने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है। इसके अलावा पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, यनम, कराईकल, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी अगले 48 घंटे जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी होने का भी अलर्ट जारी किया गया है।