राष्ट्रीय

मौसम फिर बदला: 31 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Alert: मौसम फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Oct 30, 2025
IMD issues Heavy Rain Alert

मानसून (Monsoon) का इस बार का सीज़न शानदार रहा। देशभर में मानसून के दौरान बेहतरीन बारिश हुई। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई, कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। इससे इन राज्यों में नदी, तालाब और बांध पूरी तरह से भर गए। साथ ही लोगों को गर्मी से आराम भी मिला। मानसून के चले जाने के बाद कई राज्यों में बारिश का सिलसिला थम गया, तो कई राज्यों में इसका असर बने रहने से जिससे बारिश का दौर भी जारी है। इसी बीच देश में मौसम फिर बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश के कई राज्यों में 31 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

◙ उत्तरपश्चिम भारत

उत्तरपश्चिम भारत में मौसम फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों में 31 अक्टूबर को हल्की बारिश का और उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बिजली गरजने की भी संभावना है।

◙ पूर्वी और मध्य भारत

पूर्वी और मध्य भारत में भी मौसम फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 31 अक्टूबर को मध्य्प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में कई जगह झमाझम बादल बरसेंगे। इस दौरान कई इलाकों में तेज़ हवाओं और आंधी की भी संभावना है।

◙ पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम भारत में भी मौसम फिर बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कोंकण में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश, तो कई इलाकों में आंधी और बिजली गरजने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

◙ दक्षिण भारत

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में भी मौसम फिर बदल गया है। ऐसे में 31 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, यनम, और रायलसीमा में कई जगह रिमझिम बारिश तो कई जगह झमाझम बादल बरसने का अलर्ट है। इस दौरान कई जगह 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

◙ उत्तरीपूर्व भारत

उत्तरीपूर्व भारत के कई राज्यों में भी मौसम ने फिर मिज़ाज बदला है है। ऐसे में 31 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, असम और नागालैंड में कई जगह भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में इस दौरान हल्की बारिश और बिजली गरजने की भी संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर