राष्ट्रीय

मौसम ने फिर मारी पलटी: 17-19 जनवरी को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Heavy Rain Alert: मौसम ने फिर पलटी मारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि कई राज्यों में 17-19 जनवरी को भारी बारिश होगी।

2 min read
Jan 16, 2026
IMD Issues Heavy Rain Alert

मानसून (Monsoon) के सीज़न में इस बार देशभर में जोरदार बारिश हुई जिससे मौसम भी अच्छा रहा। देश में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहले पूर्वानुमान जताया जा रहा था कि मानसून के बाद बारिश रुक जाएगी, लेकिन देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। 2025 में देशभर में रिकॉर्डतोड़ बारिश देखने को मिली और 2026 में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। अब देश में मौसम ने फिर पलटी मारी है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 17-19 जनवरी को देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में शानदार बारिश देखने को मिली। मानसून के बाद भी राज्य में रुक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी है। अब हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर पलटी मारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि हिमाचल प्रदेश में 17-19 जनवरी को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह बर्फबारी का भी अलर्ट है।

तमिलनाडु में मौसम की कैसी रहेगी स्थिति?

तमिलनाडु में हर बार की मानसून के दौरान इस बार भी जमकर बादल बरसे और मानसून के बाद भी राज्य में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। अब राज्य में मौसम ने फिर पलटी मारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि तमिलनाडु में 17-19 जनवरी को जमकर बादल बरसेंगे।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश में मौसम ने फिर पलटी मारी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 17-19 जनवरी को कई राज्यों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में 17-19 जनवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मौसम विभाग के अनुसार 17-19 जनवरी को जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 17-19 जनवरी को दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, रायलसीमा, माहे, कराईकल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार में भी भारी बारिश होगी।

Also Read
View All

अगली खबर