राष्ट्रीय

Weather Report : लौटता हुआ मानसून क्यों ढा रहा है इतना कहर, जानिए इसका मौसमी गणित

Weather Report : देशभर के अलग-अलग राज्यों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। कई जगह भारी बारिश के कारण हालात बहुत खराब हो गए है। मॉनसून की तो विदाई होने वाली हैए फिर ऐसी बारिश क्यों हो रही है। इस बारे में दिल्ली के रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर के हेड और मौसम वैज्ञानिक चरण सिंह ने जानकारी दी है।

2 min read
Weather Report

weather report : देश में अच्‍छी बारिश करने के बाद अब मानसून अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। लेकिन अभी भी कुछ राज्‍यों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई राज्यों को लेकर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। लौटता हुआ मानसून कई राज्यों में कहर बनकर ढा रहा है। देश की राजधनी दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और बिहार सहित कई राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। हर कोई यह सोच रहा है कि मानसून की विदाई होने वाली है, फिर ऐसी भारी बारिश क्यों हो रही है। इस बारे में दिल्ली के रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर के हेड और मौसम वैज्ञानिक चरण सिंह ने बताया है।


मौसम वैज्ञानिक चरण सिंह ने यह मानसून की विदाई का समय होता है। लेकिन इस वर्ष यह सितंबर के पूरे महीने तक रहेगा। बीते दो दिन लो प्रेशर की स्थिति मध्य प्रदेश के ऊपर थी। अब नॉर्थ वेस्ट मध्य प्रदेश के ऊपर है। कुछ अरेबियन सागर से आ रहा है। ये नॉर्थ वेस्ट इंडिया पर आकर थोड़ा सा स्लो हो गया है। उसका कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस है।


दिल्ली के रीजनल मेट्रोलॉजिकल सेंटर के हेड चरण सिंह बारिश के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि लो प्रेशर में नॉर्थ वेस्ट इंडिया में भारी बारिश होती है। बीते कुछ दिनों से ऐसी स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली और ईस्ट राजस्थान में बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान में आगामी 4 से 5 दिन होगी तेज बारिश, आज इन 12 जिलों में बरसेंगे मेघ



बीते कुछ दिनों से देश के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। चरण सिंह ने अनुमान जताया कि दिल्ली एनसीआर और इससे लगे इलाके हरियाणा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में अगले 24 घंटे बारिश होगी। कई जगहों पर भारी बरसात की संभावना है। नॉर्थ वेस्ट इंडिया में बारिश का दौर बना रहेगा लेकिन धीरे धीरे इंटेंसिटी कम होती जाएगी।

यह भी पढ़ें- लगातार तीसरे दिन बारिश, खेतों में भरा पानी, बर्बाद हुई फसलें

Published on:
23 Sept 2022 02:53 pm
Also Read
View All