राष्ट्रीय

Rain Alert: अगले 72 घंटे मूसलाधार बारिश का अलर्ट, इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Oct 03, 2025
Heavy rainfall alert

मानसून (Monsoon) कुछ दिनों तक धीमा पड़ने के बाद अब फिर से ट्रैक पर लौट आया है। मानसून की रफ्तार में तेज़ी आने से देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है। इससे तेज़ बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटों के दौरान कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। मूसलाधार बारिश के साथ ही आंधी, तेज़ हवाएं और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

इन राज्यों के लिए चेतावनी जारी

राजस्थान, हरियाणा समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए नज़र डालते हैं कि मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में किन राज्यों में मूसलाधर बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य/क्षेत्रअलर्ट स्तरसंभावित प्रभाव (अगले 72 घंटों में)
राजस्थानरेडमूसलाधार बारिश, आंधी (50-60 किमी/घंटा), जयपुर, जोधपुर में जलभराव संभव
हरियाणायेलोगरज-चमक के साथ मध्यम से मूसलाधार बारिश, दिल्ली-एनसीआर प्रभावित
पश्चिमी उत्तर प्रदेशयेलोतेज हवाओं के साथ हल्की बारिश, लखनऊ-आगरा में बाढ़ का खतरा
दक्षिण भारत (केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, रायलसीमा)ऑरेंजगरज के साथ मूसलाधार बारिश
सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किमरेडतेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालययेलोअलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश
मध्य प्रदेशयेलो22 जिलों (भोपाल, इंदौर समेत) में गरज के साथ मूसलाधार बारिश
बिहार, झारखंडऑरेंजसारण, गया, पटना में मूसलाधार बारिश, 12 जिलों में हल्की बारिश
ओडिशा, छत्तीसगढ़येलोमध्यम बारिश
गुजरात (सौराष्ट्र-कच्छ)येलोहल्की से भारी बारिश
महाराष्ट्र, कोंकण-गोवाऑरेंज72 घंटों में में मूसलाधार बारिश, मुंबई में जलमग्नता संभव

दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में अगले 72 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की संभावना है। केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है।

समुद्र के पास काम करने वालों को चेतावनी

भारत मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तेज लहरों और आंधी की संभावना जताई है। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Also Read
View All

अगली खबर