Heavy Rain Alert For Dussehra: मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। इसी बीच मौसम विभाग ने दशहरे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 2 अक्टूबर को कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे।
मानसून (Monsoon) ने देश के कई राज्यों में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कुछ दिन पहले तक कई राज्यों में मानसून धीमा पड़ गया था, लेकिन अब एक बार फिर मानसून की रफ्तार में तेज़ी आई है। हाल ही में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है और इसी वजह से मानसून ने एक बार फिर देश के कई राज्यों में रफ्तार पकड़ी है। मानसून में फिर से तेज़ी आने से कई जगह एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है, जिससे मौसम सुहावना हुआ है और लोगों को गर्मी से आराम मिला है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने दशहरे (Dussehra) यानी कि 2 अक्टूबर के लिए कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
राजस्थान में इस साल अच्छी बारिश देखने को मिली है, लेकिन पिछले कुछ दिन में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई। हालांकि सोमवार को राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली, जिससे कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दशहरे पर 2 अक्टूबर को राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में बिजली गर्जना और तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
राजधानी दिल्ली में भी मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दिल्ली में दशहरे पर 2 अक्टूबर को कई जगह रिमझिम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार दशहरे पर देश के कई राज्यों में मानसून की रफ्तार देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, सौराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान-निकोबार, त्रिपुरा, असम, मेघालय और नागालैंड में कई जगह भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान बिजली गरजने और तेज़ हवाओं का भी अलर्ट है।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार मानसून की रफ्तार से दशहरे पर देश के कई हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश का सिलसिला भी बरकरार रहेगा। 2 अक्टूबर को देश के उत्तरपश्चिम, पश्चिम, उत्तरीपूर्व, दक्षिण, पूर्वी और मध्य क्षेत्रों में कई जगह रुक-रूककर हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज़ हवाएं और आंधी चलने का भी अलर्ट है।