
मानसून (Monsoon) ने पूरे देश में दस्तक दे दी है और इसका असर भी दिख रहा है क्योंकि देशभर में जमकर बादल बरस रहे हैं। कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बारिश से मौसम सुहावना हुआ है और लोगों को गर्मी से आराम मिला है लेकिन कई जगह बारिश की वजह से लोगों को परेशानी भी हो रही है। इस बीच देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 10, 11, 12 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
उत्तरपश्चिम भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10, 11, 12 जुलाई को राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट है। इसके साथ ही आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।
पूर्वी और मध्य भारत में भी मानसून का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 10, 11, 12 जुलाई को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है। हवा की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
पश्चिम भारत में मानसून का जोरदार प्रभाव दिख रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गोवा, कोंकण, गुजरात में 10, 11, 12 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जगह 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।
दक्षिण भारत में मानसून जमकर बरस रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, माहे यनम, कराईकल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप और रायलसीमा में 10, 11, 12 जुलाई को भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, जिसकी रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रहेगी, चलने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार कई जगह आंधी चलने और बिजली गरजने का भी पूर्वानुमान है।
उत्तरीपूर्व भारत में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 10, 11, 12 जुलाई को असम, अरुणाचल प्रदेश, मिज़ोरम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।