राष्ट्रीय

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, विपक्ष कसी कमर, इन मुद्दों पर है घेरने की तैयारी

संसद का मानसून सत्र कल से शुरू होने जा रहा है। विपक्षी नेता सरकार से इस सत्र में बिहार वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण, पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर और अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर सवाल पूछेंगे। सत्र में जोरदार हंगामें की पूरी संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2025, 2:01 PM IST
Feature image
Parliament's Monsoon Session (Image Source: Patrika Official)

संसद का मानसून सत्र (Monsoon session) कल यानी 21 जुलाई से शुरू हो रहा है। सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। बजट सत्र और मानसून सत्र के बीच में 108 दिन का अंतराल है। इस दौरान बिहार वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण (Bihar voter list special intensive revision), पहलगाम आतंकी हमला (Pahalgam terror attack), ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और अहमदाबाद विमान हादसा (Ahmedabad plane crash) जैसे अहम मामले सामने आए। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष नेता (opposition leader) मोदी सरकार (Modi Government) को इन्हीं मुद्दों पर घेरने की कोशिश करेंगे।

कहां है हमलावर आतंकी

22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 भारतीय नागरिकों की हत्या हुई थी। हमले में शामिल आतंकियों का अब तक पता नहीं चला है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछेगी।

ऑपरेशन सिंदूर और ट्रंप का बयान

भारत ने 6-7 मई के दरम्यानी रात को पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। भारत ने इस हमले में ब्रह्मोस मिसाइल का इस्तेमाल किया। भारत पाक के बीच सैन्य संघर्ष को रोकने का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद से विपक्ष बार-बार भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाता रहा है। इस ऑपरेशन में भारत को हुए नुकसान की जानकारी मांग रहा है।

एयर इंडिया हादसे की जांच पर सवाल

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर विपक्ष सरकार से सवाल पूछेगी। हादसे की प्ररांभिक जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद हदसे को लेकर कई थ्योरी सामने आई है। कांग्रेस और बाकी विपक्षी पार्टियां विमान हादसे की जिम्मेदारी पर सवाल उठाएंगी।

बिहार वोटर लिस्ट पर होगी जमकर नोकझोंक

संसद के मानसून सत्र में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण मामले में जमकर हंगामा होने के आसार हैं। विपक्ष नेता इसे लेकर पहले ही चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर सवाल उठा चुके हैं। इस सत्र में वह पीएम मोदी व सरकार से जवाब मांगेंगे।

इससे पहले संसद के मानसून सत्र से पहले विपक्षी दल लामबंद हुए। कांग्रेस ने 19 जुलाई को इंडिया ब्लॉक की ऑनलाइन बैठक बुलाई गई। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इस बैठक का नेतृत्व किया। विपक्ष के नेता इस बार सरकार को चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा चलाए जा रहे बिहार वोटर लिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण, ऑपरेशन सिंदूर, मणिपुर हिंसा, बालासोर आत्मदाह केस और एयर इंडिया विमान हादसे पर घेरने की तैयारी कर रहे हैं।

Updated on:
20 Jul 2025, 2:01 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘जदयू गलत कर रही है’- अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का तीखा बयान

Maharashtra News: 500 करोड़ की कथित ऑडियो क्लिप की जांच के लिए SIT गठित, IPS शैलेश बलकवडे को जिम्मेदारी

बिना बताए ब्लॉक कर दिया न्यूज पोर्टल का फेसबुक पेज, केरल हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

IPS भानु प्रताप पर उत्पीड़न के आरोप, पत्नी पूजा सिंह पहुंचीं बिहार राज्य महिला आयोग, तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’