राष्ट्रीय

मानसून ने पकड़ी तेज़ी: 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 सितंबर को होगी मूसलाधार बारिश, इन राज्यों में झमाझम बादल बरसेंगे

Heavy Rain Alert: देशभर के कई राज्यों में अभी भी मानसून का असर बरकरार है, जिससे रुक-रूककर बारिश का सिलसिला भी बना हुआ है। मानसून की रफ्तार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है, लेकिन अब एक बार फिर मानसून की रफ्तार तेज़ होने वाली है। ऐसे में मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Aug 31, 2025
Heavy rain alert

मानसून (Monsoon) का देशभर में असर दो महीने बाद भी बना हुआ है। मानसून का यह सीज़न काफी अच्छा रहा है और देशभर में अच्छी बारिश देखने को मिली है। कुछ राज्यों में तो इस वजह से बादल फटने, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के मामले भी देखे गए हैं, जिससे लोगों को काफी नुकसान भी हुआ है। देशभर में मानसून की रफ्तार में उतार-चढ़ाव देखने के कारण रुक-रूककर बारिश का सिलसिला बरकरार है। अब मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज़ होने वाली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 सितंबर के दौरान देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में इस बार मानसून जमकर बरसा है। राज्य के कई जिलों में इस बार काफी अच्छी बारिश हुई है। राजस्थान में अभी भी रुक-रूककर अच्छी बारिश हो रही है और अब फिर से मानसून तेज़ होने वाला है। मौसम विभाग के अलर्ट (IMD Alert) के अनुसार 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 सितंबर के दौरान राजस्थान के कई जिलों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है और बिजली भी गरजने की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे मौसम सुहावना रहेगा। साथ ही राज्य के कई जिलों में इस दौरान आंधी का भी अलर्ट है।

राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

देश की राजधानी दिल्ली में इस बार मानसून की रफ्तार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मानसून के इस सीज़न में दिल्ली में बहुत ज़्यादा बारिश नहीं हुई है, पर पिछले कुछ हफ्तों में मानसून ने अच्छा असर दिखाया है। इससे रुक-रुककर बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि दिल्ली में अगले 7 दिन रुक-रूककर कहीं भारी, तो कहीं रिमझिम बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज़ हवाएं और आंधी का भी अलर्ट है।

इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 1-7 सितंबर के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में मानसून की रफ्तार के बने रहने से 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 सितंबर के दौरान मूसलाधार बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, यनम, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और लक्षद्वीप में कई जगह अगले 7 दिन झमाझम बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवाएं और आंधी का भी अलर्ट है। मानसून के असर से महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण में कई जगह अगले 7 दिन गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट है। मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड में कई जगह 1-7 सितंबर के दौरान मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कई इलाकों में 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 सितंबर के दौरान मानसून के जमकर बरसने का अलर्ट है। इससे तेज़ हवाओं के साथ अच्छी बारिश हो सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर