राष्ट्रीय

बारिश के साथ -साथ ठंड मचाएगी गदर, दिल्ली समेत इन राज्यों में मौसम का बड़ा उलटफेर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Heavy Rain and thunderstorms Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के बाद उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पंजाब और दिल्ली सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

3 min read
Oct 05, 2025
पंजाब सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना (Photo - IANS)

Monsoon Weather, IMD Alert: भारत में इस साल मानसून ने जमकर कहर बरपाया है। अक्टूबर का महिना शुरू हो गया है और अब भी देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पद रहा है। हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मानसून अपने अंतिम पड़ाव पर है और कुछ ही हफ्तों में विदा ले लेगा, लेकिन इसकी वजह से कड़ाके की सर्दी पड़ने की पूरी संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के बाद उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पंजाब सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए पहले ही लोगों को सतर्क कर दिया है।

दिल्ली में मौसम का बड़ा उलटफेर

दिल्ली एनसीआर में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि 6 और 7 अक्टूबर से राजधानी में अंधी तूफान के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। 5 अक्टूबर को भी शाम और रात को दिल्ली एनसीआर में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश की वजह से 8 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक तापमान गिरेगा। ऐसे में दिल्ली में जल्द ठंड देखें को मिल सकती है।

झमाझम बारिश से बढ़ी यूपी में ठंड

यूपी में हो रही लगातार बारिश से कई शहरों में तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, भदोही समेत आस पास के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है, जिसकी वजह से सड़क तालाब बन गई और दुकानों में भी पानी भर गया। आईएमडी की ओर से मिले लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आने वाले दिनों में 32 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने गोरखपुर, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर सहित आस पास के जिलों में भयंकर से भयंकर बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी हुआ है।

उत्तरी बंगाल के जिलों में रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी झारखंड, दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दाब क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूच बिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में सोमवार सुबह तक भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान है।

हरियाणा में जारी किया अलर्ट

हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद अचानक से मौसम में परिवर्तन होने लगा है। प्रदेश के छह जिलों में तेज वर्षा हुई। इसके साथ ही तीन शहरों में हल्की वर्षा से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक रोहतक, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर के बहादुरगढ़ में तेज वर्षा हुई है और अब यहां तापमान में आई गिरावट है। मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव होगा। रात के समय ठंडक हो सकती है। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

हिमाचल में आज-कल बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम फिर से बदलाव की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने रविवार के लिए बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट और सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में 8 अक्टूबर तक लगातार बारिश का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा, ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।

गुजरात के छह जिलों में बारिश के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, चक्रवात 'शक्ति' के सोमवार यानि 6 अक्टूबर सुबह गुजरात की ओर बढ़ने और पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। हालांकि, इसके प्रभाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। 8 अक्टूबर को गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, सूरत, नवसारी और वलसाड जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को अगले पांच दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Published on:
05 Oct 2025 07:45 am
Also Read
View All

अगली खबर