खुशखबरी! मुंबई-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस अब 16 कोचों के साथ दौड़ेगी! त्योहारों के सीज़न को देखते हुए मध्य रेलवे ने ये अहम फैसला लिया है जिससे यात्रियों को सीटें आसानी से मिल सकेंगी। 25-30 अगस्त के बीच ये सुविधा मिलेगी। यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें और समय पर टिकट बुक करवाएँ!
मुंबई-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यात्रियों की सुविधा के लिए मध्य रेलवे ने एक अहम फैसला लिया है।
मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से मडगांव के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में अब कोच की संख्या बढ़ा दी गई है।
पहले यह ट्रेन 8 कोच के साथ चलती थी, अब यह 16 कोच के साथ चलेगी। जिससे यात्रियों को सीट मिलने में परेशानी नहीं होगी।
ट्रेन में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रहते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि मुंबई से मडगांव तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब 25, 27 और 29 अगस्त को 16 कोच के साथ चलाई जाएगी।
वहीं, मडगांव से मुंबई वापस लौटने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब 26, 28 और 30 अगस्त को 16 कोच के साथ चलेगी। यह निर्णय खासतौर पर आने वाले त्योहार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे यात्रियों आराम मिलने की संभावना है।
इस बीच, मध्य रेलवे ने यात्रियों से एक आग्रह भी किया है। कहा गया है कि वे इस अस्थायी बदलाव को ध्यान में रखें। इसके साथ, अपने सफर की योजना उसी अनुसार बनाएं। टिकट बुकिंग में बढ़ी हुई सीटों का लाभ उठाएं और समय रहते रिजर्वेशन कराएं।
ट्रेन में कोच बढ़ने की जानकारी मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ। स्वप्निल नीला ने दी। उन्होंने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।
बता दें कि मुंबई से मडगांव के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में तीन दिन चलती है। यह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मुंबई से मडगांव के बीच अपनी सेवा देती है। यह ट्रेन मुंबई से सुबह 05:25 बजे रवाना होती है और शाम 4 बजे मडगांव पहुंचती है।