राष्ट्रीय

26/11 हमले के बाद मुंबई को फिर से दहलाने की साजिश! 400 किलो RDX के साथ 14 पाकिस्तानी आतंकी शहर में मौजूद

मुंबई पुलिस को वॉट्सऐप के जरिए शहर में अलग अलग जगहों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी मिली है। मैसेज में दावा किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी 400 किलोग्राम RDX के साथ मुंबई में मौजूद है।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2025, 2:24 PM IST
Mumbai police on alert after bomb threat
मुंबई पुलिस को मिली बम ब्लास्ट की धमकी (प्रतिकात्मक फोटो)

पाकिस्तानी आतंकी एक बार फिर आंतकी हमले के जरिए मुंबई को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे है। मुंबई पुलिस को शुक्रवार को उनके वॉट्सऐप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया है जिसमें शहर में कई जगह बम ब्लास्ट करने की बात कही गई है। यह मैसेज लश्कर-ए-जिहादी नामक एक आतंकि संगठन की तरफ से मुंबई पुलिस को मिला है और इसमे कहा गया है कि शहर के अलग अलग ठिकानों पर 34 गाड़ियों में 34 ह्यूमन बॉम्ब लगाए गए है। इसके साथ ही मैसेज में दावा किया गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी 400 किलोग्राम RDX के साथ मुंबई को हिलाने के लिए तैयार हैं।

अलर्ट पर मुंबई

यह मैसेज मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है और उन्होंने सुरक्षा बढ़ा कर तेजी से इस मामले की जांच शुरु कर दी है। मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा कि, मुंबई पुलिस अलर्ट पर है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस इस मैसेज की गहराई से जांच कर रही है और इसे स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पिछले साल भी सितंबर के ही महीने में मुंबई पुलिस को आतंकी हमले की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद, शहर के मंदिरों को सतर्क रहते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के निर्देश दिए गए थे।

हाल ही शहर के पुलिस स्टेशन को भी मिली थी धमकी

हाल ही शहर के एक पुलिस स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ ही दिन बाद अब मुंबई पुलिस को यह नया धमकी भरा मैसेज मिला है। रविवार 31 अगस्त को एक व्यक्ति ने ठाणे जिले के कलवा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान 43 वर्षीय रूपेश मधुकर रानपीसे के रूप में की गई थी। रानपीसे ने पुलिस को फोन कर थाने में बम होने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के समय रानपीसे नशे की हालत में था।

Updated on:
5 Sep 2025, 2:24 PM IST
Published on: