राष्ट्रीय

Covid-19 Update: मुंबई वालों को राहत, आज आए कोरोना के सिर्फ 5976 नए मामले

Covid-19 Update: बीते 24 घंटे में मुंबई में 5,976 नए कोविड केस सामने आए हैं। वहीं कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 12 रही। इस दौरान यहां 50,757 सक्रिय मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है।

2 min read
Jan 17, 2022
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमित। आप भी रखें अपना ध्यान।

Covid-19 Update: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे के भीतर 5,976 नए कोविड केस सामने आए हैं। साथ ही एक दिन के भीतर 12 मौतें हुई हैं। अगर सक्रिय मामलों की बात करें तो यहां 50,757 सक्रिय मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, बेड ऑक्यूपेंसी घटकर 14.7% हो गई है। इससे पहले, रविवार को राजधानी मुंबई में कोरोना के 7,895 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई थी।

देश में आज के दिन शाम 7:30 बजे तक कोरोना से 168 मरीजों की मौतों की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,866,19 हो गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा 33 मौतें पश्चिम बंगाल में दर्ज की गईं जबकि दिल्ली में 24 कोरोना के मरीजों की जान गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 66,163 मरीज ठीक हुए, जिससे देश भर में कुल ठीक होने वालों की संख्या 3,52,94,423 हो गई है।

भारत में क्या है कोरोना के नए वेरिएंट का हाल:
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 8 हजार के पार हो गई है। देश में अब तक कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 8283 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र 1,738 , पश्चिम बंगाल 1,672 और राजस्थान 1,276 केस के साथ सूची में सबसे ऊपर है। वहीं, दिल्ली 549 मामलों के साथ चौथे स्थान पर है।

क्या है देश के अन्य राज्यों का हाल:

केरल:
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22,946 नए मामले आए हैं। इस दौरान 5290 लोग ठीक हुए हैं। पिछले कुछ दिनों में 18 मौतों की पुष्टि हुई और केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 54 मौतें जोड़ी गई हुईं। मरने वालों की संख्या 50,904 है। यहां अब सक्रिय मामले 1,31,458 हो गए हैं।

बेंगलुरु:
बेंगलुरु में ओमिक्रॉन के 287 नए मामले
बेंगलुरु में आज ओमिक्रॉन के 287 नए मामले सामने आए हैं। अब तक प्रदेश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 766 हो गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर ने जानकारी दी।

Updated on:
17 Jan 2022 09:49 pm
Published on:
17 Jan 2022 09:45 pm
Also Read
View All