राष्ट्रीय

Haryana: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, सूबे के 11वें सीएम के तौर पर ली शपथ

Haryana: कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने शाम करीब 5.30 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
less than 1 minute read
naib.jpg

हरियाणा की राजनीति में मंगलवार का दिन काफी उथल-पुथल भरा रहा। पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दिया और अब कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी ने शाम करीब 5.30 बजे राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ ही कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

कौन हैं नायब सैनी?

मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हुई विधायक दल की बैठक में हरियाणा के अगले सीएम के नाम का ऐलान हो गया। विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लग गई। आइए जानते हैं हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में। नायब सिंह सैनी को साल 1996 में राज्य में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। साल 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। 2012 में सैनी अंबाला भाजपा का अध्यक्ष बने। इसके बाद सैनी लगातार बढ़ते गए। नायब सैनी 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री भी बनाया गया था।

भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र लिया

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 में से 41 सीटें भाजपा के पास है। इसके साथ ही सूत्रों की मानें तो भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। वहीं हरियाणा में कांग्रेस के 30, जेजेपी के 10, हरियाणा लोकहित पार्टी का एक और छह निर्दलीय विधायक हैं। यहां सरकार गठन के लिए 46 विधायकों की जरूरत है।

Updated on:
12 Mar 2024 05:29 pm
Published on:
12 Mar 2024 05:25 pm
Also Read
View All
राष्ट्रपति मुर्मू के पूर्व ADC मेजर संब्याल का 180 रुपये सब्सक्रिप्शन वाला अकाउंट बना चर्चा का विषय, लोग इसे गलत क्यों बता रहे?

UCC पर बिहार में बढ़ सकती है गृह मंत्री अमित शाह की मुश्किलें, डिप्टी सीएम और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कही समीक्षा की बात

‘30 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, 17 अगस्त को क्या होगा मुझे कैसे पता?’ BJP छोड़ने की वजह पर शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान

बिहार में 30% कम बारिश, फिर क्यों आई इतनी भीषण बाढ़? CM सम्राट चौधरी ने UP, नेपाल और MP के पानी को बताया जिम्मेदार

Punjab Congress Protest: पंजाब में दलित युवक की मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिन पायलट समेत कई नेता हिरासत में