राष्ट्रीय

‘ऐसा लगा जैसे बम गिरने वाला है’, सरकार के आपदा अलर्ट सिस्टम चेक करने के बाद ट्विटर पर आई रिएक्शन की बाढ़

सरकार द्वारा हाल ही में चेक किए गए आपदा अलर्ट सिस्टम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। लोगों को कहना है कि अलार्म बजने पर उन्हें ऐसे लगा जैसे बम गिरने वाला है।

less than 1 minute read
May 02, 2026
राष्ट्रीय आपदा चेतावनी प्रणाली की जांच (फोटो- Prashant Tyagi एक्स पोस्ट)

देशभर के लोगों के मोबाइल फोन अचानक एकसाथ बजने लगे जिसके चलते लोगों के मन में घबराहट पैदा हो गई। हालांकि इस अलार्म के बाद सरकार ने तुरंत एक मैसेज जारी कर लोगों को यह सूचना दी कि यह कोई तकनीकि खराबी या साइबर अटैक की चेतावनी नहीं बल्कि आपदा अलर्ट सिस्टम का परीक्षण था। सरकार के इस अलर्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है। इसे लेकर ट्विटर पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें

Nationwide cell broadcast test alert: अचानक से घबराए लोग! कहीं आपके मोबाइल में भी तो नहीं बजा अलार्म!

अलर्ट से मिनी हार्ट अटैक ही आ गया - यूजर

एक यूजर ने अलर्ट के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि यह अलर्ट ऐसा था कि लगा फोन बम बनने वाला है, सरकार ने तो डरा ही दिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, यह क्या था, मुझे तो इस खतरनाक अलर्ट से एक मिनी हार्ट अटैक ही आ गया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिनको पहले से इस अलर्ट अलार्म की जानकारी नहीं थी वह लोग तो इससे बूरी तरह से डर गए होंगे।

Updated on:
02 May 2026 12:33 pm
Published on:
02 May 2026 12:29 pm
Also Read
View All