National Tourism Day 2023: पूरी दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है लेकिन भारत का पर्यटन दिवस 25 जनवरी को होता है। भारतीय पर्यटन से करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। देश की जीडीपी में भी बढ़ोतरी होती है।
National Tourism Day 2023: अपना देश विविधताओं का वाला है, यहां अनेक पर्यटन स्थल है। ताजमहल का शहर आगरा, गुलाबी शहर जयपुर, पहाड़ों की रानी दार्जिलिंग, भारत का स्वर्ग कश्मीर, छुट्टियों का पसंदीदा गंतव्य गोवा, बर्फ की चादर से घिरा शहर लेह/लद्दाख को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटन आते है। भारतीय पर्यटन से करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है तो वहीं देश की जीडीपी में भी बढ़ोतरी होती है। इनको बढ़ावा देने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर केंद्र द्वारा सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई राज्य अपने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
दुनिया में विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है। भारत हर साल 25 जनवरी को पर्यटन दिवस मनाता है। इस दिवस की शुरुआत 1948 में गई थी। देश को आजाद मिलने के बाद भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक पर्यटन यातायात समिति का गठन हुआ। इसके तीन साल बाद 1951 में कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन दिवस के क्षेत्रीय कार्यालयों में बढ़ोतरी की गई। दिल्ली, मुंबई के अलावा कोलकाता और चेन्नई में पर्यटन कार्यालय बनाए गए। साल 1998 में पर्यटन और संचार मंत्री के अंतर्गत पर्यटन से एक विभाग जोड़ा गया। अब देश के हर राज्य के जिले स्तर पर मनाया जाता है।
भारतीय पर्यटन से करोड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। देश की जीडीपी में भी बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा पर्यटन दिवस के जरिए देश विदेश तक भारत की ऐतिहासिकता, खूबसूरती, प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति का प्रचार प्रसार होता है। भारत सांस्कृतिक, प्रकृति, विरासत, शैक्षिक, व्यवसाय, खेल, ग्रामीण, चिकित्सा, क्रूज और इको-टूरिज्म जैसे कई प्रकार के पर्यटन प्रदान करता है।
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की हर साल अलग थीम होती है। इस वर्ष 'ग्रामीण और सामुदायिक केंद्रित पर्यटन' रखी गई है। वहीं, पिछले वर्ष 2022 की थीम "आजादी का अमृत महोत्सव" रही थी। इससे पहले, 2021 में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस की थीम 'देखो अपना देश' थी। घातक कोरोना वायरस का पर्यटन पर काफी प्रभाव पड़ा।