राष्ट्रीय

नवीन श्रीवास्तव नेपाल में भारत के अगले राजदूत नियुक्त,चीन से निपटने में देश की रणनीति और होगी मजबूत

Naveen Srivastava: पीएम मोदी के नेपाल दौरे के बाद नेपाल के राजदूत के रूप में भारत ने नवीन श्रीवास्तव को अपना राजदूत नियुक्त किया है। नवीन श्रीवास्तव को चीन से जुड़े मामलों में एक्सपर्ट माना जाता है।

less than 1 minute read
May 17, 2022
Naveen Srivastava

भारत ने नवीन श्रीवास्तव को नेपाल में अपना नया राजदूत नियुक्त किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, अतिरिक्त सचिव श्रीवास्तव को नेपाल में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वो जल्द ही कार्यभार संभाल सकते हैं। भारत सरकार ने इस महीने की शुरुआत में श्रीवास्तव को काठमांडू में अपने नए दूत के रूप में प्रस्तावित किया था। ये नियुक्ति पीएम मोदी के दौरे के बाद सामने आयी है जन दोनों ही देशों के बीच कई समझौते पर हस्ताक्षर हुए है । हालांकि, पीएम मोदी के नेपाल दौरे से पहले ही श्रीवास्त के नाम का प्रस्ताव रखा गया था। वो विनय कवात्रा की जगह लेंगे।

नवीन श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय में पूर्वी एशियाई देशों के मामलों को देखते थे। वो पूर्वी एशिया के डिवीजन चीन, जापान, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया जैसे देशों के मामलों को देख चुके हैं। जब भारत और चीन के बीच वर्ष 2020 में तनाव बढ़ा था तब उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को सुधारने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके रिकॉर्ड को देखें तो वो चीन से जुड़े मामलों में अनुभवी मानें जाते हैं। नवीन श्रीवास्तव शंघाई में कॉन्सुल जनरल के रूप में काम करने क साथ ही भारत-चीन के बीच हुई सैन्य वार्ता में भी हिस्सा ले चुके हैं।

ऐसे में जिस तरह से चीन नेपाल की राजनीति और आर्थिक मुद्दों में हस्तक्षेप कर रहा है उसे देखते हुए ही नवीन की भूमिका अहम मानी जा रही है। भविष्य में नेपाल और भारत के संबंधों में और मधुरता लाने का काम श्रीवास्तव कर सकते हैं।

Updated on:
17 May 2022 11:44 pm
Published on:
17 May 2022 11:41 pm
Also Read
View All
LPG Price Hike: चुनाव खत्म होते ही बड़ा झटका, 993 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर; जानें आपके शहर के ताजा रेट

Exit Poll के बाद बैलेट बॉक्स खोले जाने के आरोपों पर बवाल, जानें आधी रात स्ट्रॉन्ग रूम पहुंची CM ममता ने क्या कहा?

सावधान! भारत में 7 साल में 3 गुना बढ़े दिल के मरीज, महिलाओं को अधिक खतरा, युवा भी सेफ नहीं, NSO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Weather Update: आंधी-बारिश से 18 लोगों की मौत, कहीं तेज बारिश तो कहीं लू ने बढ़ाई तपिश, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

कर्नाटक में सिद्धारमैया के हाथ से फिसल जाएगी मुख्यमंत्री की कुर्सी? अटकलों पर लग गया विराम, मल्लिकार्जुन खरगे ने बताई सच्चाई