राष्ट्रीय

प्यार, तकरार और फिर हैवानियत…नेवी टेक्नीशियन ने प्रेमिका की हत्या कर किए शव के टुकड़े, फ्रिज में छिपाए अंग

Navy Technician Kills Lover: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नेवी टेक्नीशियन ने प्रेमिका की हत्या कर शव के तीन टुकड़े किए और फ्रिज व बेड के नीचे छिपा दिए… पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2026, 5:10 PM IST
Navy Technician Kills Lover
Navy Technician Kills Lover (Image: Gemini)

Navy Technician Kills Lover: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा नेवी टेक्नीशियन पर अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव के टुकड़े करने का आरोप है। यह खौफनाक वारदात एक किराए के फ्लैट के अंदर हुई, जहां बाहर से सब कुछ सामान्य दिख रहा था, लेकिन अंदर एक भयावह सच छिपा था।

मुलाकात जो बन गई मौत की वजह

आरोपी की पहचान 30 वर्षीय चिंतादा रविंद्र के रूप में हुई है, जो INS डेगा में तैनात था। वह पिछले दो वर्षों से गाजुवाका इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

रविवार दोपहर उसने अपनी 28 वर्षीय प्रेमिका पोलिपल्ली मौनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया। दोनों की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और समय के साथ उनका रिश्ता गहरा हो गया था।

लेकिन इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जो जल्द ही हिंसक रूप ले बैठा। पुलिस के मुताबिक, पैसों के लेनदेन और रिश्ते के खुलासे की धमकी को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पर मौनिका की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक उसने कथित तौर पर उसे दबाकर मार डाला। घटना के बाद जो हुआ, उसने जांच अधिकारियों को भी हिला कर रख दिया।

शव के किए तीन टुकड़े

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले से ही इस तरह की वारदात की तैयारी की थी। उसने चाकू खरीदने की कोशिश की और बाद में उन्हें ऑनलाइन मंगवाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर हत्या के बाद शव को तीन हिस्सों में बांटकर अलग-अलग जगह छिपाने की कोशिश की। एक हिस्सा फ्रीजर में रखा गया, दूसरा बोरे में भरकर बिस्तर के नीचे छिपाया गया, जबकि तीसरे हिस्से को सुनसान इलाके में ले जाकर जलाने की बात सामने आई है।

खाली घर बना अपराध की जगह

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी हाल ही में बच्चे को जन्म देने के बाद अपने मायके में रह रही थी। घर खाली होने का फायदा उठाकर उसने अपनी प्रेमिका को बुलाया। घटना के दौरान पड़ोसियों को कुछ भी असामान्य नहीं लगा, जिससे यह वारदात लंबे समय तक छिपी रही।

दोस्त को कॉल और सरेंडर

हत्या और सबूत छिपाने की कोशिश के बाद आरोपी ने भागने की बजाय अपने एक दोस्त को फोन किया। दोस्त की सलाह पर वह सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। गाजुवाका पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फ्लैट से शव के हिस्से और अन्य सबूत बरामद किए।

परिवार और इलाके में दहशत

मौनिका के घर न लौटने से परिवार को गहरा झटका लगा है। वहीं इस घटना ने इलाके के लोगों को भी दहशत में डाल दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है।

Updated on:
30 Mar 2026, 5:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बंगाल में फर्जी हलफनामों पर बवाल, अभिषेक बनर्जी बोले- पुलिस थानों में तैयार हुए दस्तावेज, प्रेस कॉन्फ्रेस में वीडियो भी दिखाई

‘तालाब में डुबो दूंगा’… कल्याण बनर्जी के बयान पर ऋतब्रत ने दिया करारा जवाब!

शरद पवार की राजनीति पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, कहा- तीन साल पहले की गई भविष्यवाणी अब होती दिख रही सच

बंगाल में वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर पुलिस की कार्रवाई से भड़के अधीर रंजन चौधरी, लोगों को डराने के लगाए आरोप

‘850 नंबर याद रखना, यह लोकतंत्र की हत्या का प्रतीक’, परिसीमन बिल को लेकर बोले राहुल गांधी- चुनावी नक्शा बदलने की तैयारी