राष्ट्रीय

J&K: एनसी विधायक की रैली पर भीड़ ने किया हमला, दर्जनों घायल, BJP पर लगाया आरोप

Jammu Kashmir MLA Mob Attack: नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक नजीर अहमद खान की रैली पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है।
2 min read
Oct 30, 2024
Feature image

Jammu Kashmir: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में मंगलवार देर शाम नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक नजीर अहमद खान (Nazir Ahmed Khan) की रैली पर भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना में दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां से तीन को श्रीनगर के अस्पताल में रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए धुएं के गोले दागे और स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

BJP पर लगाया आरोप

NC विधायक नजीर अहमद खान ने बीजेपी कार्यकर्ताओं और प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेता फकीर मोहम्मद खान के रिश्तेदारों पर रैली पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रैली को बीजेपी समर्थकों ने जानबूझकर निशाना बनाया और उनके समर्थकों को चोट पहुंचाई। वहीं बीजेपी नेता फकीर मोहम्मद खान के बेटे एजाज अहमद खान ने नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक नजीर खान के आरोपों का खंडन किया है। 

बीजेपी कार्यकर्ताओं के घरों पर किया पथराव- एजाज

एजाज अहमद खान ने कहा कि विधायक नजीर खान की रैली में आए समर्थकों ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के घरों पर पथराव किया, जिसके चलते लोगों ने इसका विरोध किया। एजाज ने यह भी दावा किया है कि इस झड़प में उनके कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं और कई घरों को भी क्षति पहुंची है। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी। 

गुरेज से विधायक है नजीर अहमद खान

बता दें कि नजीर अहमद खान गुरेज से विधायक है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नजीर अहमद खान ने बीजेपी प्रत्याशी फकीर मोहम्मद खान को 1132 वोटों से हराया था। एनसी नेता नजीर अहमद खान को 8378 वोट मिले जबकि फकीर अहमद खान को 7246 वोट मिले।

Updated on:
30 Oct 2024 04:57 pm
Published on:
30 Oct 2024 04:57 pm
Also Read
View All
पश्चिम बंगाल में अडानी समूह करेगा 1 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश, गौतम अडानी ने किया ऐलान

Kerala Congress Protest: केरल में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा मार्च, 25 सितंबर को राजभवन घेराव की तैयारी

जमशेदपुर में दर्दनाक हादसा: ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं…’, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की मौत पर भावुक हुए निशिकांत दुबे

जमुई के बाद भी बिहार में नहीं थमा बेटियों के साथ बदसलूकी का सिलसिला, भारी अपराध के बाद चर्चा में सम्राट चौधरी का इस्तीफे वाला वादा

मुख्य चुनाव आयुक्त की कानूनी सुरक्षा पर प्रियंका गांधी का सवाल, बोली- गैरकानूनी काम किया है तो आपराधिक मुकदमा चले