NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक कांड में जारी जांच के बीच इसका झारखंड कनेक्शन भी जुड़ गया है। NEET का पेपर सबसे पहले हजारीबाग के एक सेंटर से लीक हुआ है।
NEET Paper Leak 2024: नीट पेपर लीक कांड में जारी जांच के बीच इसका झारखंड कनेक्शन भी जुड़ गया है। NEET का पेपर सबसे पहले हजारीबाग के एक सेंटर से लीक हुआ है। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में नीट का सेंटर था। नीट पेपर लीक मामले में पटना के लर्न प्ले स्कूल की छत से पुलिस को जले हुए प्रश्न पत्र मिले थे। नीट परीक्षा से एक दिन पहले पटना के खेमनीचक स्थित इस स्कूल में अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र और उत्तर दिया गया था। यहां रात में सबको रटवाया गया था। इसके बाद में प्रश्न पत्र जला दिए गए।
बीते बुधवार 26 जून की दोपहर से सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है। आज गुरुवार, 27 जून को भी टीम की पूछताछ जारी है। हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक समेत सात लोगों से सीबीआई की टीम सीसीएल गेस्ट हाउस में पूछताछ कर रही है। ओएसिस स्कूल के तीन स्टाफ को छोड़ दिया गया है।एहसानुल हक को सीबीआई ने कस्टडी में ले लिया है।